Bhumi Pednekar ADMITS She Looks Different Now, Reacts To Trolls
Bhumi Pednekar ADMITS She Looks Different Now, Reacts To Trolls

Summary: भू्मि पेडनेकर ने ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, साझा की अपनी फिटनेस जर्नी

भूमि पेडनेकर ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने बॉडी इमेज स्ट्रगल और फिटनेस के सफर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिटनेस सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक संतुलन के लिए भी जरूरी है। ट्रोलिंग से निपटने का उनका तरीका भी बेहद व्यावहारिक है।

Bhumi Pednekar Weight Loss: जब 2015 में भूमि पेडनेकर ने “दम लगा के हईशा” के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी, तो उन्होंने उस कैरेक्टर को स्वीकार किया था, जो खूबसूरती की परिभाषा से कोसों दूर था। अब लगभग दस साल बाद, उन्होंने न केवल बाहरी रूप में बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को तराशा है। फिर भी वह स्वीकार करती हैं कि बॉडी इमेज की लड़ाई पूरी तरह कभी खत्म नहीं होती। जब उनका वजन 96 किलो था, तब भी लोग उन्हें ट्रोल करते थे और अब ट्रांसफॉर्मेशन के बाद भी करते हैं। 

भूमि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि खुद को स्वीकार करना एक धीमी प्रक्रिया है। उन्होंने बॉडी इमेज पर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वो कभी पूरी तरह सही नहीं होती। हम ऐसे वातावरण में बड़े हुए हैं, जहां हमें अलग-अलग कमेंट्स का सामना करना पड़ता रहा। लेकिन आपको खुद को प्यार करना सीखना पड़ता है, और यह एक प्रक्रिया है।”

भूमि बताती हैं कि उनका फिटनेस सफर सिर्फ अपने बाहरी रूप को सुधारने का नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरे लिए शारीरिक स्वास्थ्य भी मानसिक स्वास्थ्य है। यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि आप बाहर से कैसे दिखते हैं।” उन्होंने आगे बताया कि जब वह वर्कआउट करती हैं, दौड़ती हैं या चलती हैं, तो उन्हें मानसिक शांति मिलती है। ये वो पल होते हैं जब उन्हें यह मेडिटेशन सेशन की तरह लगता है।

एक्सरसाइज कैसे उन्हें संतुलन पाने में मदद करता है, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “हर बार जब मैं वर्कआउट रूटीन में होती हूं, तो मैं खुद से कहती हूं कि मैं यह अपने शरीर के लिए कर रही हूं। मैं लंबी उम्र जीना चाहती हूं। इससे मुझे मानसिक स्पष्टता मिलती है। यही एकमात्र तरीका है जिससे आप सही मायने में अपना ख्याल रख सकते हैं।”

भूमि पेडनेकर ने यह भी शेयर किया कि उन्हें हमेशा ट्रोल किया गया, पहले उनके वजन को लेकर, और अब उनके बदलाव को लेकर। वह कहती हैं, “पहले मेरा वजन 96 किलो का वजन था और उस समय भी लोगों की अपनी राय थी। अब मैं अलग दिखती हूं तो अब भी लोगों की कुछ और ही राय है।” लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों की नजरों में हैं, तो आलोचनाएं होंगी। वह सबकी सुनती हैं, लेकिन अंत में जो उनके लिए सही है, वही करती हैं।

भूमि ने यह भी खुलासा किया कि आने वाला साल उनके लिए काम के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, “अगले साल आप मुझे 3-4 फिल्मों या प्रोजेक्ट्स में देखेंगे। अभी तक उन्हें अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन तैयारी जारी है।” भूमि “द रॉयल्स” के सीजन 2 में भी नजर आएंगी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...