Kamal Haasan and Rajinikanth film
Rajinikanth and Kamal Haasan Reunite for Thalaivar 173

Overview:

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन थलाइवर 173 में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म अब आखिरकार पोंगल 2027 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Rajinikanth and Kamal Haasan Reunite for Thalaivar 173: साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन, करीब चार दशक बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। आपको बता दें यह जोड़ी आखिरी बार 1980 के दशक में साथ दिखाई दी थी। जिसके बाद अब दोनों की नई फिल्म ‘थलाइवर 173’ की घोषणा हुई है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर इन दोनों के ‘टू-हीरो प्रोजेक्ट’ की चर्चा थी, लेकिन अब यह आधिकारिक हो चुका है। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘थलाइवर 173’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कमल हासन होंगे प्रोड्यूसर, सुंदर सी संभालेंगे निर्देशन

थलाइवर 173 को कमल हासन अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत प्रोड्यूस करेंगे। और फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर सुंदर सी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत और सुंदर सी इससे पहले साल 1997 में आई फिल्म अरुणाचलम में साथ काम कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, नई फिल्म की कहानी और जॉनर का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक बड़े पैमाने की एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें रजनीकांत अपने क्लासिक मास अवतार में दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर कमल हासन की खास पोस्ट

फिल्म के ऐलान के साथ ही कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “As wind, as rain, as river. We will pour, we will rejoice, we will live!” इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन सुंदर सी करेंगे और यह राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनेगी। इसके साथ कमल हासन ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे और रजनीकांत एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी और फैंस में पुरानी यादें ताजा कर दीं।

दोस्ती और सिनेमा का ऐतिहासिक संगम

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि थलाइवर 173 केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े कलाकारों की 50 साल पुरानी दोस्ती और भाईचारे का प्रतीक है। ये फिल्म राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने का जश्न भी है। कमल हासन और निर्माता आर. महेंद्रन इस फिल्म को एक भव्य प्रोजेक्ट के रूप में देख रहे हैं, जिसमें रजनीकांत की मौजूदगी और सुंदर सी का डायरेक्शन सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाने वाला है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत की अगली फिल्म जेलर 2 पूरी होने के बाद शुरू होगी।

थलाइवर 173 से दर्शकों को बड़े पर्दे पर दो लीजेंड्स का काम साथ देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल पोंगल 2027 बताई जा रही है। जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...