इन पंजाबी अभिनेत्रियों के देखिए हॉटेस्ट लुक
फैशन के मामले में पंजाब इंडस्ट्री की ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देने का काम करती हैं।
Punjabi Actresses Look: भारत में बॉलीवुड की तरह क्षेत्रीय फिल्मों का भी दबदबा हैं। क्षेत्रीय फिल्मों में पंजाबी सिनेमा ने अपना बहुत बड़ा मुकाम बनाया है। पंजाब इंडस्ट्री की अभिनेत्रीयों की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। फैशन के मामले में पंजाब इंडस्ट्री की ये अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देने का काम करती हैं। आज हम आपको पंजाब इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों की हॉट तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जिन्हें देखना फैंस भी पसंद करते हैं।
यह भी देखे-चित्रांगदा सिंह ने लहंगे में कराया फोटो शूट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें: Celebrity Photoshoot
Punjabi Actresses: नीरू बाजवा

नीरू बाजवा इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों नीरू ने ब्लैक ब्रालेट और पेंट में पोज देते हुए ग्लैमरस पिक्स शेयर की थी। इन तस्वीरों में नीरू काफी हॉट लग रही हैं।
मोनिका गिल
मोनिका गिल पंजाब इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनिका का इंस्टाग्राम उनकी बेहद ग्लैमरस फोटो से भरा पड़ा है। हाल में मोनिका ने फ्लोरल प्रिंट क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इन तस्वीरों में मोनिका बेहद ग्लैम डॉल लग रही थी।
सोनम बाजवा

सोनम बाजवा कुछ समय पहले मालदीव वेकेशन पर गई थी। जहां, उन्होंने स्विमिंग पूल के अंदर सफेद रंग की बिकिनी पहनकर कई हॉट पोज दिए थे। सोनम ने सफेद बिकिनी के साथ ट्रांसपेरेंट व्हाइट शर्ट पेयर अप करके पहनी थी। इन तस्वीरों में सोनम अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही थी।
शहनाज गिल

शहनाज गिल इन दिनों अपने हुस्न का जलवा हर तरफ बिखेर रही हैं। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। फोटो में शहनाज गिल ने हॉट पैंट और ब्रालेट टॉप कैरी किया है। इन तस्वीरों में वह अट्रैक्टिव पोज देती नजर आ रही हैं।
माहिरा शर्मा

माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई हॉट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में माहिरा ब्लैक ब्रालेट पहने हुए बेड पर सिजलिंग पोज देती दिखाई दी हैं। माहिरा की तस्वीरों ने एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
हिमांशी खुराना
पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना ने अपने हॉलीडे के पूल लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में हिमांशी बीच के किनारे अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। हिमांशी ब्लैक मोनोकनी में हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक ट्रांसपेरेंट शर्ग कैरी किया है।
सरगुन मेहता
फेमस अभिनेत्री सरगुन मेहता पिछले दिनों अपने पति रवि दुबे के साथ मालदीव घूमने गई थी। जहां वो ब्लू कलर की बिकिनी में अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आई। ब्लू बिकिनी में सरगुन ने अपने पति रवि संग खूब पोज दिए थे।
सारा गुरपाल

पंजाबी अभिनेत्री सारा गुरपाल अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर हाल में उन्होंने अपना बोल्ड लुक शेयर किया है। इन तस्वीरों में सारा गुरपाल ब्लैक ब्रालेट में नजर आ रही हैं। सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।
सोशल मीडिया पर इन पंजाबी अभिनेत्रियों को फैंस का काफी प्यार मिलता है और इनके हॉट लुक्स सभी को दीवाना बनाने का काम करते हैं।
