प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक्स!
प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए भी काफी जानी जाती हैं। आज हम एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स के बारे में जिक्र करेंगे जो लोगों को काफी पसंद आया है।
Priyanka Look: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन फॉलोइंग दुनिया भर में फैली हुई है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने के बाद एक्ट्रेस अब हॉलीवुड जगत में भी अपना परचम लहरा रही हैं। बॉलीवुड के बाद अब तक हॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अपने नए हॉलीवुड ओटीटी प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। वहीं देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल आइकॉन का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए भी काफी जानी जाती हैं। आज हम एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स के बारे में जिक्र करेंगे जो लोगों को काफी पसंद आया है।
यह भी देखे-स्टाइल के मामले में अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर देती हैं चचेरी बहन अलाना पांडे: Alanna Fashion Tips
Priyanka Look: प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक्स
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हर दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जिसे पीसी के फैंस काफी पसंद करते है। प्रियंका की लगभग सभी तस्वीरें काफी शानदार होती हैं। वही हाल ही में 39 साल की प्रियंका ने एक खूबसूरत ब्लैक कलर का जंपसूट पहने अपनी तस्वीर शेयर की। इस नेट वाली ड्रेस के ऊपर प्रियंका का ब्लैक कलर का ब्लेजर काफी प्यारा लग रहा है। फेस पर डार्क मेकअप और बोल्ड ड्रेस लुक को एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के इस लुक को आप भी किसी बड़ी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
ब्लड-रेड कलर का पैंट सूट में प्रियंका चोपड़ा का यह बॉसी अंदाज काफी लाजवाब लग रहा है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने कमर पर मैचिंग एम्बेलिश्ड बेल्ट लगाया हुआ है। जो पीसी के इस ड्रेस को खास लुक दे रहा है। हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड पैंट्स और खूबसूरत सूट पहने प्रियंका चोपड़ा ने हूप ईयररिंग्स, डार्क मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस के इस रॉयल और ग्लैमरस लुक को आप कभी भी कैरी कर सकती हैं।
पिंक कलर के स्लीवलेस बॉडीकट गाउन के साथ रेड कलर के सैटिन क्लोक ऑउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिंक गाउन में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं। इस बॉडीकट गाउन में एक्ट्रेस के फेस पर खूबसूरत मेकअप के साथ पिंक चीक्स, न्यूड शेड लिपस्टिक और स्लीक सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को बेहद क्लासी बना रहा है। बॉडीकट गाउन पहनने का शौक रखने वाली महिलाएं इस गाउन को अपने तरीके से भी कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट पहने प्रियंका चोपड़ा का यह लुक भी काफी शानदार है। फुल स्लीव्स के इस जंपसूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने बालों में खूबसूरत पोनी बनाई, फेस पर ग्लॉसी मेकअप और आंखों में डार्क मेकअप के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है। इसके साथ ही प्रियंका ने हाथ में व्हाइट कलर का क्यूट पर्स भी कैरी किया हुआ है। प्रियंका के इस ग्लैमरस और रॉयल लुक को आप ऑफिस या फिर नॉर्मल गेट टुगेदर में भी ट्राई कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रूसो ब्रदर्स की अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसके बाद एक्ट्रेस सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘लव अगेन’ में दिखाई देंगी। वहीं प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। फरहान अख्तर इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी स्क्रीन शेयर करेंगी।
