प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा बनीं दुल्हन, सब्यसाची लहंगे में तस्वीरें आयी सामने: Meera Chopra Wedding
Meera Chopra Wedding

Meera Chopra Wedding : प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन, मीरा चोपड़ा, जो भी एक एक्ट्रेस हैं, जो अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गयी है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा कोई भी शामिल नहीं हुआ। हालाँकि, मीरा ने हमेशा स्वीकार किया है कि वह प्रियंका या परिणीति के साथ कोई करीबी रिश्ता शेयर नहीं करती है ना ही कोई दुश्मनी है।

Also read: बिग बॉस के घर में आयीं मन्नारा चोपड़ा का प्रियंका-परिणीति से है कनेक्शन, एक किस से मचा गया था बवाल: Mannara Chopra Lifestyle

12 मार्च को मीरा ने रक्षित केजरीवाल से शादी की। मीडिया ने उनके पति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। लेकिन हां मीरा ने अपने खास दिन पर फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को हैवी चोकर नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स से कंप्लीट किया। उन्होंने अपना लुक सॉफ्ट मेकअप और स्लीक बन के साथ पूरा किया।

शादी से पहले 11 मार्च को चोपड़ा परिवार ने मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया।  दुल्हन की मेहंदी की तस्वीरें तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गईं, क्योंकि उसने अपनी मेहंदी में ‘शिव-पार्वती’ मंत्र का  इस्तेमाल किया था।  जिस पर दूल्हे का नाम भी लिखा था। इस दौरान मीरा ने एथनिक पहना था।