Priyanka Chopra heartfelt note for Rekha
Priyanka Chopra heartfelt note for Rekha

Overview: ‘उमराव जान’ की री-रिलीज पर प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल मैसेज

फिल्म उमराव जान में रेखा ने अमीरन के किरदार को गहराई और भावनात्मक ताकत के साथ निभाया। उनकी अदाकारी आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती है।

Priyanka Chopra heartfelt note for Rekha(Umrao Jaan Re Release): प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। ये अभिनेत्री बॉलीवुड और हॉलीवुड में दोनों में अपने रोल को शानदार तरीके से बैलेंस करती हैं और उनकी ग्लोबल आइडेंटिटी ऐसी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को रेखा के लिए एक हार्दिक संदेश दिया। उन्होंने रेखा अभिनीत फिल्म ‘उमराव जान’ के सिनेमा घर में फिर से रिलीज होने पर एक इमोशनल नोट लिखा है। 

Umrao Jaan Re Release-priyanka chopra latest instagram story
Priyanka Says – This Film Awakened the Artist Within Me

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस फिल्म को अपनी फेवरेट फिल्म बताया। नोट के साथ प्रियंका ने सदाबहार अभिनेत्री रेखा, नसरुद्दीन शाह और फारूक शेख की इस फिल्म से एक छोटी सी वीडियो भी शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा कि ‘मेरी फेवरेट फिल्म और उसके एक्टर्स को समर्थन करने और देखने के लिए वहां नहीं होने का मुझे बहुत दुख है”। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि ‘अब बेहद शानदार रात होगी, बधाई हो रे मैम #रेखा मैम  #नसरुद्दीन शाह सर”। 

प्रियंका ने लिखा कि रेखा जी हमेशा से ही उनके लिए इंस्पिरेशन रही हैं और जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की तो उन्होंने रेखा से बहुत कुछ सीखा। उनसे बिना मिले  ही उनके हर किराएदार और हर इमोशन की अदाकारी ने उनके अंदर तक छुआ। प्रियंका का यह नोट फैंस को बेहद पसंद आया उम्र जान की दोबारा रिलीज के अवसर पर सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

Rekha in Umrao Jaan
Rekha as Ameeran Delivers a Powerful Performance in Umrao Jaan

उमराव जान फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी, जिसके लिए अभिनेत्री रेखा को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था।  उमराव जान की अदा पर आधारित इस फ़िल्म को इसकी गहराई वाली कहानी, यादगार संगीत और रेखा के अमीरन के दमदार किरदार के लिए काफ़ी प्रशंसा मिली, इस फिल्में रेखा का रोल एक तवायफ का था, जो इश्क, बेबसी और दर्द के चलते तवायफ के साथ-साथ एक शायर भी बन जाती है। उमराव जान की रिलीज के तीन दशक से अधिक समय बाद यह फिल्म नए 4K संस्करण के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटी है।

यह फिल्म सिनेमाघर में एक बार फिर से दस्तक देने वाली है। उमराव जान दोबारा 27 जून को रिलीज की जाने वाली है। 19वीं सदी के, लखनऊ में सेट की गई यह अमीरन नाम की तवायफ की स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जो एक वैश्यालय में रहती है और राज बब्बर, नसरुद्दीन शाह, फारुख शेख जैसे प्रमुख किरदार उनकी नजाकत और तहजीब में खो जाते हैं। इस फिल्म के गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं और इस गाने में उनकी नजाकत कई बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस के लिए इंस्पिरेशन है। रेखा कोई भी एक्टिंग करती हैं तो उसमें गहराई के साथ-साथ शुद्धता भी नजर आती है। उनका हर अंदाज फैंस को दीवाना कर देता है।उमराव जान में  रेखा का अभिनय इतना गहरा और खूबसूरत है कि वो सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि हर महिला की भावना और अनुभव को दर्शाता है। दर्शक इसे देखकर खुद को उसमें देख सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा 2025 में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखेंगी। अभफिनेत्री वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के सीज़न 2 में भी वापसी कर रही हैं। लेकिन, ‘सिटाडेल 2’ की रिलीज़ अब 2026 के मार्च-अप्रैल के लिए तक टाल दी गई है। वहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि प्रियंका एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में महेश बाबू के साथ एक्टिंग करेंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा द ब्लफ़ में 19वीं सदी की कैरिबियन समुद्री डाकू का किरदार निभाएंगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...