Overview:अरुणा ईरानी का चौंकाने वाला खुलासा
अरुणा ईरानी ने हाल ही में खुलासा किया कि एक फिल्म में रेखा ने उनका सीन कटवा दिया और बाद में फिल्म से भी बाहर करवा दिया। अरुणा ने कहा, "जब मैंने अच्छा अभिनय किया, तो रेखा ने कहा- इसे निकाल दो।" यह अनुभव उनके लिए काफी तकलीफदेह रहा।
Aruna Irani claims Rekha: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी को 1970 के दशक में उनकी सहायक अदाकारी के लिए जाना जाता है। मल्टी-टैलेंटेड अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीता और अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अपने ज्यादातर साथियों की तुलना में लंबे समय तक करियर बनाने में सफल रहीं।
रेखा पर लगाया आरोप

उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पहले ‘मंगलसूत्र’ फिल्म में दूसरे मेन रोल के लिए चुना गया था। लेकिन उनकी ही एक खास दोस्त रेखा ने उन्हें इस फिल्म से हटा दिया। अरुणा ने ये भी कहा कि उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से एक अन्य फिल्म से भी उनके सीन काट दिए गए।
हाल ही में अरुणा ईरानी ने हरन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में रेखा के साथ फिल्म ‘औरत औरत औरत’ में काम करने की याद को शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘फिल्म निर्माताओं की वजह के चलते इस फिल्म को तैयार होने में 6 साल लग गए। इस फिल्म में मुझे बहुत अच्छी भूमिका मिली थी, जिसमें मेरा सेंट्रल कैरेक्टर था। कोई भी ऐसे रोल के लिए भगवान से प्रार्थना करता होगा। हालांकि कई लोगों के कारण मुझे कट देना पड़ा।
अरूणा ईरानी ने आगे बताया कि रेखा जी हमें वो रोल देने ही नहीं देती थीं। वो कहती थी कि “नहीं अरुणा का रोल बहुत अच्छा है’। इसलिए रेखा ने परमिशन नहीं दिया।
रेखा ने अरुणा ईरानी को फिल्म से हटा दिया
अभिनेत्री मे शेयर किया कि रेखा उनकी करीबी दोस्त थीं। फिर भी फिल्म मंगलसूत्र से उन्हें उनकी शानदार अभिनय की वजह से निकाल दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि ‘रेखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं लेकिन इसके बाद भी मुझे एक फिल्म से निकाल दिया। हां ये बात भी है कि रेखा अब भी मेरी दोस्त हैं’।
अरूणा ईरानी ने आगे बताया कि फिल्म से निकाले जाने के बाद मैंने प्रोड्यूसर से इसे बाद को लेकर पूछा, ‘आपने मुझे साइनिंग अमाउंट देने के बाद भी मुझे फिल्म से क्यों निकाल दिया तो प्रोड्यूसर ने बताया कि रेखा जी कभी आपको इस फिल्म में नहीं लेना चाहती थीं।’
फिल्म मंगलसूत्र के बारे में
फिल्म मंगलसूत्र में रेखा अहम भूमिका में थी और उनके अलावा अभिनेता अनंत नाग और प्रेमा नारायण भी मुख्य रोल में थे। इस मूवी में मैरिज वैल्यू, त्याग और शादी के पवित्र बंधन के इर्द-गिर्द सामाजिक दबाव और अपेक्षाओं के विषयों को दर्शाया गया था।
कैसा रहा अरुणा ईरानी का करियर?
अरुणा ईरानी एक मशहूर इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पचास से भी ज्यादा सालों तक कई भाषाओं वाली फिल्मों में काम किया, जिनमें हिंदी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा अरूणा ईरानी ने 500 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दी, जिसमें उन्होंने कई अलग-अलग रोल अदा किए। साल 1970 और 1980 के दशक में अभिनेत्री ने ‘बॉबी’ और ‘बेटा’ जैसी फिल्मों से में बेहतरीन काम करके नाम कमाया। इसके बाद इस मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस ने एक टीवी निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम किया। ये कहा जा सकता है कि इस अभिनेत्री ने जहां भी कदम रखा सफलता ने उनके कदम चूम लिए।
