Priyanka in Ambani Party : प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन हैं, और इसमें कोई दो राय नहीं है। अपने शानदार प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ तक, प्रियंका ने यह सब साबित भी किया है। यह न केवल एक शानदार एक्ट्रेस है, बल्कि एक सफ़ल बिजेनस वुमन और एक फैशन आइकन भी है, अभी प्रियंका मुंबई में हैं, और उन्होंने हाल ही में अपनी सबसे अच्छी दोस्त ईशा अंबानी की रोमन-थीम होली पार्टी में शिरकत की जिसमें उन्होंने चार चांद लगा दिए।
Also read : आलिया भट्ट से प्रियंका चोपड़ा तक, 5 हेयर केयर रूटीन फॉलो करते हैं बॉलीवुड सेलेब्स: Celebrity Hair Care
सेक्सी स्लिट साड़ी पहने अंबानी होली पार्टी में प्रियंका ने बढ़ाया टेम्परेचर
प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अंबानी निवास, एंटीलिया पहुंचीं, जहां ईशा अंबानी ने ग्लोबल लक्जरी फैशन लेबल, Bvlgari के साथ साझेदारी में एक रोमन-थीम वाली होली पार्टी की मेजबानी की। प्रियंका ने भारतीय पोशाक को बढ़ावा दिया और गुलाबी रंग की एक सेक्सी साड़ी पहन कर शिरकत की। जिसमें वो थाई स्लिट थी। प्रियंका ने इसे एक मैचिंग बस्टियर ब्लाउज़ के साथ पेयर किया लेकिन नेटिज़न्स ने जिस चीज़ की तरफ़ ध्यान खींचा वह खूबसूरत नेकपीस था।
Bvlgari नेकपीस की कीमत 8.33 करोड़ है
प्रियंका ने अपनी साड़ी के साथ शानदार बहुरंगी कीमती पत्थरों से जड़ा नेकपीस पहना था। अनोखी एक्सेसरी ने उनके सिंपल लुक को परफेक्ट लुक दिया, जिसमें खुले बाल और ओसदार बेस मेकअप किया था। उनका कलर ट्रेजर्स नेकलेस Bvlgari ब्रांड का ही था। जिसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल साइट पर 8 करोड़ 33 लाख है। इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी मालती के नाम का नेकलेस भी जियो मामी फेस्टिवल में प्लॉट किया था।
