Priyanka chopra trolled to showered love on Parineeti Chopra for her pregnancy
Priyanka chopra trolled to showered love on Parineeti Chopra for her pregnancy

Overview: परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन प्रियंका ने लुटाया प्यार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी खुशियों से भर गई है क्योंकि ये कपल माता-पिता बनने की राह में है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Priyanka Wishes Parineeti: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी खुशियों से भर गई है क्योंकि ये कपल माता-पिता बनने की राह में है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी तस्वीर के साथ किया, जिस पर लिखा था, ‘1+1=3’। इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं, जिसमें उनकी चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।

प्रियंका की बधाई पर लोगों का रिएक्शन

परिणीति के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी और उनका कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस कमेंट को अब तक 6,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, इस खुशी के माहौल में कुछ लोगों ने प्रियंका के बधाई देने के तरीके पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी बहन को निजी तौर पर बधाई देने के बजाय सोशल मीडिया पर क्यों बधाई दे रही हैं? कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि शायद प्रियंका को इस खबर के बारे में पहले से पता ही नहीं था और यह बात उनके ऑनलाइन विश करने से साफ हो जाती है। एक यूजर ने तो यह भी कहा कि, “AI यूज करने से अच्छा है कि रिलेशनशिप पर फोकस करिए।”

फैन्स ने दिया करारा जवाब

इन नकारात्मक कमेंट्स के बाद प्रियंका के फैन्स तुरंत उनकी ढाल बनकर सामने आए। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने प्रियंका पर सवाल उठाए थे। एक फैन ने जवाब देते हुए कहा, “उन्हें जज करना बंद करो, तुम्हें कैसे पता कि उन्हें ये मालूम नहीं था, इंस्टा पर भी विश करना उनकी मर्जी हो।” कई लोगों ने तो सवाल उठाने वालों से ही पूछ डाला, “तुम ये सवाल करने वाले कौन हो?” एक फैन ने तो हद ही कर दी और यहां तक कह दिया कि, “उनके घर के कुत्तों की भी तुमसे बेहतर जिंदगी होगी, तुम उनमें से हो जो हमेशा भौंकते हैं।” इन जवाबों से साफ जाहिर होता है कि प्रियंका के फैन्स अपनी चहेती स्टार के खिलाफ कोई भी बात बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं।

बॉलीवुड जगत से शुभकामनाओं का लगा तांता

इन सब बातों के अलावा, परिणीति और राघव को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से बधाईयां मिली हैं। सोनम कपूर, नेहा धूपिया और निमरत कौर जैसे सेलेब्रिटीज ने भी इस खुशखबरी पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा, कैटरीना कैफ ने भी कपल को बधाई दी। 

इस फिल्म में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति और राघव की 36 साल के हो चुके हैं। परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें, तो परिणीति पिछली बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। वहीं, प्रियंका हाल ही में ‘एक्शन कॉमेडी’ फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखी थीं। फिलहाल, परिणीति ताहिर राज भसीन के साथ एक आगामी ‘नेटफ्लिक्स’ शो की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्देशन रेनजिल डी’सिल्वा कर रहे हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...