Priyanka Chopra with Malti: बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास को उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मभूमि , अयोध्या ले कर गई। पिछले साल प्रियंका ने सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था, क्योंकि यह मालती की भारत की पहली यात्रा थी।
Also read : प्रियंका चोपड़ा की ये बातें बनाती हैं उन्हें सबसे अलग: Priyanka Chopra Thoughts
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहुचें राम मंदिर
प्रियंका का दिल भी अयोध्या में रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक है। जनवरी 2024 में, जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में एक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की मेजबानी की, तो प्रियंका देश में नहीं थीं। इस समारोह में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ समेत कई फेमस बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थी।
अब वहाँ प्रियंका अपनी फैमिली को लेकर दर्शन के लिए पहुंची। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी के साथ आधी बाजू का फिटेड ब्लाउज पहना था। आईलाइनर और न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ प्रियंका ने अपने लुक को सिंपल रखा। वहीं उनकी बेटी मालती गुलाबी रंग के फ्लोरल सूट में दुपट्टे को हेडबैंड की तरह सिर पर बांधे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही निक क्रीम-टोन्ड कुर्ते में खूबसूरत लग रहे थे।
प्रियंका ने बेटी मालती को करवाए सिद्धिविनायक के दर्शन
अपनी बेटी मालती के साथ प्रियंका की पहली भारत यात्रा के दौरान, उन्होंने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया था। 6 अप्रैल, 2023 को प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ले गईं। एक वीडियो में, प्रियंका को अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए देखा गया था। पुजारी छोटी बच्ची के माथे पर तिलक लगा रहे थे। प्रियंका ने हरे रंग का एथनिक ड्रेस पहनी थीं। वहीं, मैरी ने पीले रंग की फ्रॉक पहनी थी।
