Priyanka Chopra pulled tissue from gown at Golden Globes saying Grandma taught me this hack
Priyanka Chopra pulled tissue from gown at Golden Globes saying Grandma taught me this hack

Overview: गोल्डन ग्लोब में इमोशनल प्रियंका चोपड़ा से गाउन से निकाला टिश्यू

देसी गर्ल ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से बाहर आकर एक ऐसा देसी हैक दिखा दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra Pulled Tissue from Gown at Golden Globes 2026: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब भी साथ नजर आते हैं, तो लाइमलाइट खुद-ब-खुद उनकी तरफ खिंची चली आती है। हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के मंच पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके ग्लैमरस लुक की नहीं, बल्कि प्रियंका की उस ‘देसी’ आदत की हो रही है, जिसने सात समंदर पार भी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देसी गर्ल ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से बाहर आकर एक ऐसा देसी हैक दिखा दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

रेड कार्पेट पर देसी स्वैग

प्रियंका ने इस खास शाम की कुछ ‘बिहाइंड द सीन’ (BTS) झलकियां अपने फैंस के साथ साझा कीं। वीडियो की शुरुआत होती है उस हलचल से, जो एक बड़े इंटरनेशनल इवेंट से पहले होती है। निक के साथ कार में मस्ती करते हुए प्रियंका ने बड़े ही प्यार से कुबूल किया कि उन्हें अपने पति के साथ ऐसे इवेंट्स में जाना बहुत पसंद है। उनके लिए ये सिर्फ एक प्रोफेशनल कमिटमेंट नहीं, बल्कि निक के साथ एक शानदार ‘डेट नाइट’ की तरह है।

जब नर्वस हुईं देसी गर्ल

अक्सर कॉन्फिडेंट दिखने वाली प्रियंका ने वीडियो में अपनी घबराहट को भी खुलकर दिखाया। इवेंट की सुबह जब वो अपनी टीम के साथ तैयारी कर रही थीं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “क्रिसमस से लेकर कल तक मैं किसी से नहीं मिली थी और आज सीधे गोल्डन ग्लोब्स!” उन्हें स्टेज पर जाकर स्पोर्ट्स से जुड़ा एक जोक भी क्रैक करना था, जिसे लेकर वो थोड़ी नर्वस लेकिन उत्साहित थीं।

विदेश में प्रियंका को याद आई दादी की सीख

वीडियो का सबसे प्यारा और मजेदार हिस्सा वो था, जब प्रियंका अवॉर्ड शो के लिए निकल रही थीं। भावनाओं के सैलाब या शायद मेकअप की वजह से उनकी आंखों से पानी आने लगा। किसी आम हॉलीवुड स्टार की तरह घबराने के बजाय, प्रियंका ने अपने गाउन के अंदर से चुपके से एक टिश्यू पेपर निकाला। कैमरे की ओर देखकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे पास मेरा भरोसेमंद टिश्यू है। हमारी दादियों ने हमें बहुत अच्छे से सिखाया है।”

अपनी जड़ों से आज भी जुड़ी हैं देसी गर्ल

प्रियंका की इस बात ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस को ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर चमकने के बावजूद प्रियंका की जड़ें आज भी अपनी संस्कृति और परवरिश से जुड़ी हैं।

दादी के हैक पर फैंस का रिएक्शन

इंटरनेट पर फैंस प्रियंका की इस सादगी के कायल हो गए हैं। किसी ने लिखा, “दादी वाला कॉमेंट दिल जीत गया,” तो किसी ने मजाक में कहा, “प्रियंका ने दिखा दिया कि चाहे हम कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, दादी के सिखाए नुस्खे हमेशा काम आते हैं।” प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक ग्लोबल आइकन ही नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपनी परंपराओं को बड़े ही गर्व के साथ पूरी दुनिया के सामने पेश करती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...