Priyanka Chopra Fashion Style: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी छा गई हैं। यही कारण है कि वह हर बड़े इवेंट का हिस्सा होती हैं और हर बार अपनी प्रजेंस दर्ज भी करवाती हैं। देसी गर्ल अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट रहती हैं। पिछले दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट पर शानदार एंट्री, उसके बाद मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर वॉक और अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव अगेन’ की स्क्रीनिंग और प्रमोशन के दौरान शानदार लुक्स। हर बार प्रियंका के आउटफिट्स इतने शानदार हैं कि उनका लुक देखते ही बन रहा है।
इस बड़े से गाउन में खूबसूरत प्रियंका
बुधवार को न्यूयॉर्क में फिल्म “लव अगेन” की स्क्रीनिंग में प्रियंका पाउडर ब्लू कलर के बड़े से अल्ट्रा-चिक गाउन में पहुंचीं। प्रियंका के इस ब्यूटिफुल लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। इस स्ट्रैपलेस गाउन को फ्रेंच फैशन डिजाइनर नीना रिक्की के फॉल विंटर 2023 कलेक्शन से लिया गया था, जिसे डिजाइन किया था क्रिएटिव डायरेक्टर हैरिस रीड ने। इस स्ट्रैपलेस गाउन में नेकलाइन पर मरमेड फिट दिया गया था। पीछे की तरफ एक विशाल बो के साथ रफल्ड डिटेल्स इसे शानदार लुक दे रहे थे। फ्लोर-स्वीपिंग पहनावा में एक बॉडीकॉन चोली थी। गाउन का बड़ा सा घेरा इसके लुक में चार चांद लगा रहा था। प्रियंका ने अपने लुक को स्टडेड नेकलेस और सिल्वर हूप इयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। साथ में ग्लैम मेकअप लुक चुना।
आफ्टर पार्टी में परिवार के साथ आई नजर
40 साल की प्रियंका चोपड़ा अधिकतर बड़े ब्रांड के आउटफिट्स वियर करना पसंद करती हैं। इंटरनेशनल ब्रांड वैलेंटिनो, रोकसंडा, विविएन वेस्टवुड, विक्टोरिया बेकहम, पटौ उनके फेवरेट माने जाते हैं। इसी कड़ी में फिल्म लव अगेन की आफ्टर पार्टी में प्रियंका ने लेबल स्पोर्ट मैक्स का लाइट पिंक आउटफिट चुना। स्पोर्टमैक्स फॉल 2023 कलेक्शन की इस ड्रेस का सुपर फ्लर्टिंग ट्विस्टेड कट-आउट इसे डिफरेंट लुक दे रहा था। साथ में टर्टलनेक, नॉट डिटेलिंग और फ्लॉन्टेड लॉन्ग स्लीव्स इस आउटफिट को परफेक्ट बना रहे थे।
शेयर किया शादी का मजेदार किस्सा
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव अगेन’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी शादी का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। प्रियंका ने बताया कि उनके ससुराल वाले पहली बार हिंदू शादी में शामिल हो रहे थे। विदेशों में शादियां दिन में होती हैं लेकिन ज्योतिषीय मुहूर्त के अनुसार उनकी शादी के रीति रिवाज रात दस बजे शुरू हुए। इस दौरान उनके ससुराल वाले लगातार झपकियां ले रहे थे और निक ऐसा करने पर उन्हें लगातार घूर रहे थे। वहीं प्रियंका सारे समय निक को ही देख रही थीं। प्रियंका ने यह भी बताया कि क्योंकि शादी के लिए सभी लोग अमेरिका से भारत आए थे और वे दोनों देशों के समय के अंतर के कारण जेट-लेग्ड में थे। ऐसा इसलिए हुआ। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रांड वेडिंग की थी। शादी ईसाई और हिंदू दोनों रिवाजों से की गई थी।
