फ्यूजन क्वीन हैं प्रियंका चौधरी, स्टाइल के मामले में देती हैं श्रद्धा कपूर को टक्कर: Priyanka Chaudhary Style
Priyanka Chaudhary Style

Priyanka Chaudhary Style: टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ की प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर में भी लंबी उड़ान भर ली है। बिग बॉस 16 में भले ही यह खूबसूरत एक्ट्रेस जीत न सकी हो, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स जीतने में वह कामयाब हो रही हैं। बिग बॉस के जरिए अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाने वाली प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। 

फैंस ने किया था जमकर सपोर्ट  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 27 वर्षीय प्रियंका बहुत जल्द माईग्लेम के ऐड शूट का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस टीवी दीवा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि प्रियंका को माईग्लेम प्रतियोगिता का विजेता बनाने के लिए उनके फैंस ने जमकर वोट किया था। जिसके बाद न सिर्फ प्रियंका के हाथ यह ऐड लगा, बल्कि 25 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिला था। अब इस ऐड की शूटिंग की तैयारी है। बिग बॉस 16 के दौरान हुई इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने निमरित कौर अहलूवालिया, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर को हराकर ‘फेस ऑफ द सीजन’ का ताज अपने नाम किया था। 

काफी स्टाइलिश हैं प्रियंका  

टीवी सीरियल उडारियां में भोली भाली सिंपल युवती का रोल करने वाली प्रियंका असल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। वे अक्सर अपने कपड़ों को फ्यूजन स्टाइल में वियर करती हैं, जिससे उनके लुक्स में चार चांद लग जाते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को टक्कर देती हैं। 

सितारों की तरह चमकती प्रियंका 

प्रियंका चाहर अपने लुक्स को बोल्ड एंड ब्यूटिफुल रखने की कोशिश करती हैं, जिसमें वे हमेशा सफल भी होती हैं। उनके इस शिमर आउटफिट से यह बात साबित भी होती है। एक्ट्रेस ने क्लोथिंग ब्रांड कमली फैशन का डिजाइन किया यह सिल्वर शिमर बॉडीकॉन ड्रेस वियर किया। ड्रेस का थाई हाई स्लिट और फेदर स्लीव्स इसे शानदार लुक दे रहे हैं। बोल्ड मेकअप से प्रियंका ने लुक को कंप्लीट किया। 

प्रियंका की हील्स के रेट में आ जाएगा मकान 

प्रियंका लग्जरी ब्रांड वियर करने की शौकीन हैं। एक फोटोशूट के दौरान उन्होंने डक एग ब्लू कलर का आउटफिट वियर किया। फ्यूजन स्टाइल का यह आउटफिट प्रियंका पर काफी सूट कर रहा था। बो नेक वाले टॉप के साथ लगी लॉन्ग ट्रेल इसे डिफरेंट लुक दे रही थीं। लेकिन सबसे खास हैं उनकी हील्स। जी हां, प्रियंका ने इंटरनेशनल ब्रांड टीना कैरिडियो की हील्स वियर की, जिसकी कीमत ऑफिशियल साइट पर करीब 315,00 यूरो है यानी करीब अट्ठाईस लाख सोलह हजार रुपये।  

फ्यूजन साड़ी लुक है ग्लैमरस 

प्रियंका वेस्टर्न के साथ ही इंडियन वियर में भी काफी अच्छी लगती हैं। हालांकि इसमें भी वह अपना बोल्ड अंदाज नहीं भूलतीं। प्रियंका ने मिडनाइट ब्लू कलर की यह फ्यूजन साड़ी वियर की। यह साड़ी हाउस आॅफ कर्माह से ली गई है। जिसमें फ्लावर और सीक्वेंस का वर्क हो रहा है। साड़ी की थाई हाई स्लिट इसे ग्लैमरस बना रही है। आॅफ शोल्डर ब्लाउज से इसे बोल्ड लुक मिल रहा है।