बॉलीवुड को लेकर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा जानिए सब कुछ: Priyanka Big Disclosure
Priyanka's Big Disclosure about Bollywood

Priyanka Big Disclosure: बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रियंका ने हाल ही में द जो प्रोजेक्ट के लिए एक शानदार फोटोशूट करवाने के साथ ही इसमें एक इंटरव्यू भी दिया। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड के कई रहस्यों से पर्दा हटाया। इनमें से कुछ खुलासे चौका देने वाले हैं। 

मैं आज तक नहीं भूली वो बात 

40 वर्षीय सिटाडेल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के कई अनुभव उन्हें तोड़ देने वाले थे। हालांकि वे इनसे डरी नहीं और उन्होंने अपना रास्ता खुद चुना। प्रियंका ने बताया कि साल 2002 या 2003 में मुझे एक फिल्म में अंडरकवर एजेंट की भूमिका मिली। इस रोल के लिए मुझे एक लड़के को अपने जाल में फंसना था, जो रोल की डिमांड थी। लेकिन मुझे कहा गया कि इस सीन के दौरान आपको अपने कपड़े उतारने होंगे। जब इसको लेकर बात की गई तो फिल्म निर्माता ने मेरे सामने स्टाइलिस्ट को कहा कि मुझे उसका अंडरवियर देखना है। नहीं तो कोई इस फिल्म को देखने क्यों आ रहा है? निर्माता की यह बात मैं आजतक भूल नहीं पाई हूं। इसका सीधा मतलब ये था कि मेरा टैलेंट कोई मायने नहीं रखता, यह उनके लिए महत्वपूर्ण ही नहीं था। 

मैं हर दिन उसे नहीं देख सकती थी

प्रियंका ने कहा कि इस घटना से मैं काफी परेशान हुई। इसके दो दिन बाद मैंने वो फिल्म छोड़ दी। अपने पिता के आग्रह पर पूर्व में हुए उत्पादन के खर्च तक की भरपाई भी की। प्रियंका ने कहा कि फिल्म छोड़ने का कारण ये था कि मैं उस निर्माता को हर दिन नहीं देख सकती थी। ऐसे में फिल्म छोड़ना ही सही विकल्प था। 

और मैंने अमेरिका आने का फैसला किया 

प्रियंका ने कहा कि इसके बाद बॉलीवुड में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था।
Priyanka said that after this I was being pushed into a corner in Bollywood.

इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड को लेकर एक और खुलासा किया था। प्रियंका ने कहा कि इसके बाद बॉलीवुड में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कई कारणों और लोगों से प्रभावित होकर कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं बॉलीवुड के गेम्स समझ नहीं पा रही थी। राजनीति से थक गई थी। ऐसे में मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी। क्योंकि म्यूजिक मेरा पैशन था, इसलिए मुझे अमेरिका आने का मौका मिला। बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से दूर जाने के लिए मैंने तुरंत अमेरिका जाने का फैसला किया। हालांकि मुझे पता था कि म्यूजिक में करियर लंबा नहीं है। 

फिर से की शुरुआत  

इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि पहली बार अमेरिका आना और यहां की इंडस्ट्री में अपने पैर जमाना आसान नहीं था। मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हॉलीवुड का सफर तय किया। क्वांटिको जैसी हिट सीरीज करने का मौका मिला। इस दौरान प्रियंका ने अपने और पति निक जोनास के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों में कई समानताएं हैं, जो हमें जोड़ती हैं। हम दोनों ही कड़ी मेहनत से नहीं डरते हैं। मैं एक ऐसी शख्स हूं जो कुछ भी नया सीखने से नहीं डरती। निक भी ऐसे ही हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...