Team India’s Prithvi Shaw, currently out of the squad, is making headlines for his personal life. His rumored girlfriend, Akriti Agarwal, and their Lonavala trip along with an Instagram reel have piqued fans’ curiosity.

Summary: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की धमाकेदार मस्ती, वीडियो ने मचाया धमाल

टीम इंडिया से बाहर पृथ्वी शॉ हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ लोनावाला ट्रिप और सोशल मीडिया रील ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Prithvi Shaw Girlfriend: टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके ऊपर आरोपों के बीच, उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है। खासकर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। हाल ही में दोनों की लोनावाला ट्रिप और इंस्टाग्राम रील ने इस टॉपिक को और बढ़ा दिया है। अब फैंस भी जानना चाहते हैं कि आकृति आखिर पृथ्वी की लगती क्या है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ मुंबई में सोशल मीडिया स्टार आकृति अग्रवाल के साथ नजर आए। 10 सितंबर को दोनों लोनावाला की छोटी ट्रिप पर गए और फैंस को यह देखकर दोनों के बीच खास बॉन्ड का अंदाजा हुआ। आकृति ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप का व्लॉग और रील शेयर किया। वीडियो में दोनों को डांस करते, जिपलाइन करते और मजेदार पल बिताते हुए देखा जा सकता है। आकृति ने इसे कैप्शन दिया, “स्वागत है मेरे पहले मिनी व्लॉग में”।

वीडियो में एक खास पल तब आया जब आकृति आर्चरी करती हैं और पृथ्वी मजाक में कहते हैं, “साइन करवा दिया है, कुछ हो गया तो मेरी जिम्मेदारी नहीं”, जिस पर आकृति हंसते हुए कहती हैं, “यार ये कितना खराब हैं”। इसके अलावा, शॉ ने आकृति के बर्थडे पर उनके पोस्ट पर दिल वाला इमोजी भी दिया, जिससे फैंस दोनों के रिलेशन को कंफर्म मानने लगे।

आकृति का जन्म लखनऊ में हुआ और वहीं उनका बचपन बीता। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया में दिलचस्पी होने लगी। इसके बाद उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के रूप में करियर शुरू किया और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर अपने वीडियो बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके यूट्यूब चैनल पर अब 70,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। आकृति के वीडियो हमेशा मज़ेदार होते हैं, जिससे लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके फॉलोवर बढ़ते जा रहे हैं। अब वे बॉलीवुड में करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘त्रिमुखा’ से उन्हें इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत जगह बनाने की उम्मीद है।

पहले शॉ का नाम मॉडल निधि तपाड़िया के साथ जुड़ा था। निधि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ब्रेकअप और धोखे की तरफ इशारा किया था। माना जा रहा है कि अब शॉ और निधि का रिश्ता खत्म हो चुका है। आकृति के साथ शॉ की बढ़ती नजदीकियों और सोशल मीडिया पर दोनों की मस्ती भरी तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस मान रहे हैं कि अब दोनों का रिश्ता कंफर्म है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...