PremLeela Serial
PremLeela Serial

PremLeela Serial: बागियों की नफरत ने दो प्रेम करने वालों की जिंदगी की कहानी दर्शकों के दिलों को लुभा रही है। दंगल टीवी पर आने वाले शो ‘प्रेमलीला’ की कहानी शुरू से ही ट्विस्‍ट और टर्न से भरपूर है। बागियों की दुश्‍मनी की भेंट चढी प्रेम और लीला की कहानी में अब प्रेम की जिंदगी में एक और तूफान आने वाला है। उसके परिवार पर बागियों के कहर की मार पडने वाली है। बागियों के इस कहर से प्रेम अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ भी ककर गुजरने को तैयार है।

बागियों ने प्रेम की जगह अंकुर को किया अगवा

रूद्राक्षी सदियों से अपने बदले को पूरा करने का इंतजार कर रही है। लीला रूद्राक्षी को दिए वचन को पूरा करने में असफल रहती है। प्रेम, लाडली की बात को अनसुना करके नकली लीला से सगाई कर लेता है। लाडली को अपना दुश्‍मन मान बैठा प्रेम लाडली को बांधकर चला जाता है। प्रेम की सगाई होने की वजह से रूद्राक्षी बौखला कर प्रेम को अगवा करने का प्‍लान बनाती है। उसके साथी प्रेम को घर से उठाकर ले जाते हैं। लेकिन अंधेरे की वजह से वो गलती कर बैठते हैं। प्रेम की जगह वो उसके भाई को अगवा कर साथ ले गए हैं। उन्‍हें किसी को उठाकर ले जाता देख लाडली को लगता है कि वो प्रेम को उठाकर ले जा रहे हैं। लेकिन लाडली और प्रेम को जल्‍द ही पता चल जाता है कि बागी गलती से अंकुर को उठा ले गए हैं।

अंकुर को छुडाने के लिए बागियों के गिरोह में शामिल होगा प्रेम

प्रेम के बुरे बर्ताव के बाद भी अपने दिल से मजबूर लीला अंकुर को बचाने के लिए उसका साथ देने को तैयार है। भले ही लीला को बचपन की बातें याद नहीं फिर भी उसका दिल चौधरी परिवार पर आइ मुसीबत से परेशान हो जाता है। दिल से मजबूर लीला दादी को वादा करती है कि अंकुर को घर ले आएगी। वहीं प्रेम बिना सोचे समझे घर से निकल जाता है। उसका साथ देने के लिए लीला भी जाती है।
लीला उसे बागियों के ठिकाने ले जाने को तैयार हो जाती है। वो प्रेम को बताती है कि बागियों के गिरोह तक पहुंचने के लिए उसे नए बागी के रूप में जाना होगा। वो उसका हुलिया बदल देती है। प्रेम को बागी अपने गिरोह में ले जाते हैं। वहां रूद्राक्षी उसकी परीक्षा लेती है। अंकुर पर कोडे बरसाने को बोलती है। जो प्रेम नहीं कर पाता। उसके बाद रूद्राक्षी उसे अपने पैर दबाने को कहती है। प्रेम पैर दबाते दबाते रूद्राक्षी के खिलाफ कुछ करने की कोशिश करता है लेकिन पकडा जाता है।
अब क्‍या बागी उसे पहचान लेंगे। क्‍या लीला प्रेम को बचाने के लिए रूद्राक्षी के खिलाफ हो जाएगी। क्‍या प्रेम बागियों की गिरफ्त से अंकुर को छुडा पाएगा। प्रेम और लीला की प्रेम कहानी के बीच बदले के इस संग्राम को देखने के लिए देखें ‘प्रेमलीला’ दंगल टीवी पर सोम-शनि रात 9:30 बजे

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...