इस जंगल में हर पेड़ है टेढ़ा-मेढ़ा, आज भी रहस्य है इसकी घुमावदार आकृति: Poland Crooked Forest
Poland Crooked Forest

पोलैंड का क्रूक्ड फॉरेस्ट है अजीबोगरीब

चीड़ के पेड़ 3 से 9 फुट तक मुड़े होते हैं औ फिर से ऊपर की तरफ बढ़ जाते हैं।

Poland Crooked Forest: पोलैंड के जंगल में करीब 400 पेड़ हैं और सभी पेड़ घुमावदार आकृति के हैं और बड़े होने पर ये 90 डिग्री पर मुड़ जाते हैं। क्रूक्ड फॉरेस्ट के पेड़ों को देखकर बहुत अजीब महसूस होता है, लेकिन आज तक पक्के तौर पर इसके बारे में पता नहीं चल पाया कि इन पेड़ों के टेढ़े-मेढ़े होने का क्या कारण है। कमाल की बात यह है कि ये चीड़ के पेड़ 3 से 9 फुट तक मुड़े होते हैं औ फिर से ऊपर की तरफ बढ़ जाते हैं।

यह भी आश्चर्य की बात है कि सभी पेड़ उत्तर की ओर ही मुड़े हुए हैं। इन्हें दुनिया के अद्भुत वृक्षों में शामिल किया गया है। कई तरह की मान्यताओं के बीच कहा जाता है कि यह दूसरे ग्रह से आए प्राणियों की करामात है। हालांकि अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक कारण भी सामने नहीं आया है। इन पेड़ों को द्वितीय विश्वयु्द्ध की शुरूआत से पहले लगाया गया था।

यह भी देखे-प्रकृति का अजूबा है ‘ग्रेट ब्लू होल’, जानिए इसका रहस्य

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...