प्रकृति का अजूबा है 'ग्रेट ब्लू होल', जानिए इसका रहस्य: Great Blue Hole
Great Blue Hole

क्या ग्रेट ब्लू होल के बारे में जानते हैं आप?

यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्लू होल है, जो कि 300 मीटर चौड़ा और 124 मीटर गहरा है। स्कूबा डाइवर्स के बीच काफी प्रसिद्ध है।

Great Blue Hole: ये है ‘ग्रेट ब्लू होल’ जो कि सेंट्रल अमेरिका के पूर्वी तट पर मौजूद देश बेलीज़ में देखने को मिलता है। यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्लू होल है, जो कि 300 मीटर चौड़ा और 124 मीटर गहरा है। स्कूबा डाइवर्स के बीच काफी प्रसिद्ध है।

ब्लू होल बनने के कारण के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण चार चरणों में हुआ है जो कि करीब डेढ़ लाख साल पहले से लेकर 15 हजार साल पहले तक रहा। माना जाता है कि समुद्र का स्तर काफी कम था और इस कारण से यह गुफा समुद्र के ऊपर ज़र आती है। समुद्र का स्तर जब बढ़ा, तो यह गुफा भी पानी में पूरी तरह डूब गई।

इस गुफा में मछलियां और कई समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दुनियाभर के गोताखोर यहां आकर रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं।

यह भी देखे-ये है गर्म पानी का फव्वारा, जानिए क्या है इसका रहस्य