ये है प्राकृतिक रूप से बना फ्लाई गीज़र
अमेरिका के एक छोटे से शहर नेवाडा में स्थित यह रहस्यमयी और अजब-गजब फव्वारा प्राकृतिक रूप से बना है
Fly Geyser Nevada: यह तस्वीर है फ्लाई गीज़र यानी गर्म पानी के फव्वारे की। यह फव्वारा हमेशा गर्म पानी फेंकता है। अमेरिका के एक छोटे से शहर नेवाडा में स्थित यह रहस्यमयी और अजब-गजब फव्वारा प्राकृतिक रूप से बना है जिसकी खोज एक किसान ने की थी। किसान खेती के लिए गड्ढा खोद रहा था और पानी का स्तर बहुत नीचे था तो उसे गहरा गड्ढा खोदना पड़ा। लेकिन ये क्या! गहराई में निकला पानी बेहद गर्म था। पानी दो सौ डिग्री तापमान में खौल रहा था। यह देखकर वह भाग खड़ा हुआ। पानी का तेज दबाव होने और खूब गर्म होने के कारण इसे फ्लाई गीज़र का नाम दिया गया। इस गड्ढे ने समय के साथ खूबसूरत रूप ले लिया। गर्म पानी में जो खनिज थे उसके वजह से इसने रंग बिरंगे पहाड़ का रूप ले लिया जिसमें से गर्म पानी फव्वारे की तरह आता है।
यह भी देखे-सात रंगों वाले पहाड़ देखकर दंग रह जाएंगे आप: Rainbow Mountains