baby feet touched lovingly by two adults’ faces
baby feet touched lovingly by two adults’ faces

Summary: परिणीति चोपड़ा–राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे ‘नीर’ की पहली झलक, नाम का अर्थ जीता दिल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे ‘नीर’ की पहली झलक और उसका भावनात्मक अर्थ शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर कपल और उनके बेटे के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

Parineeti Son Name: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा इन दिनों चर्चा में हैं। कपल इस साल माता-पिता बने और अब उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक और उसका प्यारा नाम दुनिया के सामने रखा है। फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठें।

20 अक्टूबर 2025 को बेटे के जन्म के बाद कपल ने पहली बार उसका नाम और एक खूबसूरत फोटो शेयर की। पोस्ट में दोनों ‘नीर’ के छोटे-छोटे पैरों को प्यार से थामे दिखाई दे रहे हैं। कपल ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा, “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम् – तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा – शुद्ध, दिव्य, असीम।” यह कैप्शन पढ़ते ही फैंस भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात होने लगी।

‘नीर’ एक संस्कृत मूल का शब्द है, जिसका मतलब है “जल”, एक ऐसा तत्व जो पवित्रता, जीवन, सहजता और अनंतता का प्रतीक है। कहा जाता है कि जल हर परिस्थिति में ढल जाता है और जीवन को रूप देता है। कपल ने अपने बच्चे के लिए यह नाम चुनकर उस मासूम सी जिंदगी को एक सुंदर, स्नेह भरी पहचान दी है।

एक करीबी सूत्र ने यह भी बताया कि ‘Neer’ नाम कपल के अपने नामों से भी जुड़ता है। “Nee” आता है Parineeti से और “R” लिया गया है Raghav से। इस तरह उनका बेटा सचमुच उनका एक खूबसूरत हिस्सा बन गया।

परिणीति और राघव अपने जीवन के इस नए अध्याय का भरपूर आनंद ले रहे हैं। हालांकि दोनों ने बेटे की हल्की झलक दिखाई, लेकिन उसका चेहरा अभी भी प्राइवेट रखने का निर्णय लिया है। फैंस समझदारी और प्यार के साथ इस फैसले का सम्मान कर रहे हैं।

कनिका कपूर, गौहर खान, निम्रत कौर जैसे कई सितारों ने इस प्यारी घोषणा पर कपल को ढेर सारा प्यार दिया है। पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और ट्रेंडिंग में पहुंच गया।

एक समय ऐसा था जब किसी ने नहीं सोचा था कि एक फिल्म स्टार और एक युवा राजनेता एक-दूसरे के लिए बने होंगे। लेकिन किस्मत ने दोनों को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान मिलवाया। परिणीति ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उस मुलाकात के बाद उन्होंने अचानक कहा, “चलो कल ब्रेकफास्ट पर मिलते हैं।” उस मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ खास महसूस हुआ।

परिणीति ने मजाक में कहा था, “मुझे पता ही नहीं था कि वे कौन हैं, मैंने ब्रेकफास्ट के बाद उन्हें गूगल किया”. लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों को एहसास हो गया कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। 2023 में दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद उन्होंने पेरेंट्स बनने का फैसला किया।

इम्तियाज़ अली की ‘चमकिला’ में नजर आने के बाद परिणीति ने अपना एक वेब प्रोजेक्ट पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब वह कुछ समय अपने बेटे ‘नीर’ के साथ बिताना चाहती हैं और फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया है। साथ ही वह हाल ही में यूट्यूब पर व्लॉगिंग की दुनिया में भी काफी एक्टिव हो गई हैं, जहां वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

कपल की इस खूबसूरत घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर दिल वाले इमोजी की बारिश हो गई। हर कोई ‘नीर’ नाम की तारीफ कर रहा है और कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। फैंस का कहना है कि यह नाम जितना यूनिक है, उतना ही अर्थपूर्ण भी है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...