परिणीति चोपड़ा का स्टनिंग एथनिक कलेक्शन देख के आपके होश उड़ जाएंगे, हर मौके के लिए हैं परफेक्ट: Parineeti Looks
Parineeti Looks Credit: canva

परिणीति चोपड़ा का स्टनिंग एथनिक कलेक्शन देख के आपके होश उड़ जाएंगे, हर मौके के लिए हैं परफेक्ट

परिणीति चोपड़ा एक बेहद स्टाइलिस्ट और आइकॉनिक एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा अच्छी तरह से जानती हैं कि कैसे कोई ट्रेंड फॉलो करना है

Parineeti Looks: परिणीति चोपड़ा एक बेहद स्टाइलिस्ट और आइकॉनिक एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा अच्छी तरह से जानती हैं कि कैसे कोई ट्रेंड फॉलो करना है या फिर किसी ट्रेंड को कैसे शुरू करना है।

परिणीति हर ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं फिर चाहे वो कोई वाइब्रेंट ट्रैवल आउटफिट हो, एक्सक्लूसिव एथनिक फैशन हो या फिर कोई ग्लैमरस रेड-कार्पेट लुक। अपने हर लुक से परिणीति ने अपने फेंस को दीवाना। न केवल स्क्रीन पर, बल्कि उनकी ऑफ-स्क्रीन प्रेजेंस पर भी सब का दिल जीता है। बता दें, उनके एथनिक वॉर्डरोब चॉइस बेहद खास हैं और हम यह सिर्फ कह नहीं रहे हैं, बल्कि हमारे पास इस बात का सबूत भी है। आइये आपको दिखते हैं परिणीति के कुछ बेहतरीन एथिनिक लुक्स……

यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट

आयवरी फन

Parineeti Looks

ये ऑउटफिर रितिका मीरचंदानी द्वारा डिज़ाइन किया हुआ है। इस ड्रेस में आउटफिट में एक एब्सट्रैक्ट आयवरी हैंड एम्ब्राॅयडर्ड बस्टियर और स्लिट स्कर्ट शामिल है। जिसे परिणीति ने एक बेहद खूबसूरत और लंबी जैकेट के साथ स्टाइल किया है। वेडिंग गेस्ट लुक्स के लिए आप इस ऑउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। परिणीति का यह शिमरी कोऑर्ड लुक जितना स्टाइलिश है, उतना ही ग्लैमरस भी दिख रहा है। परिणीति ने अपना फैशनेबल पार्टी लुक स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ ही एक खूबसूरत स्लीक नेकलेस के साथ एक्सेसराइज भी किया है।

ब्लैक ब्यूटी

परिणीति ने इस ब्लैक कलर की लेसी सीक्विन डीटेलिंग वाली साड़ी को स्टाइल कर पूरे इंटरनेट पर आग लगा दी थी। परिणीति ने साड़ी को क्लोज नेक और फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। इसमें लेस वर्क के साथ नेकलाइन पर रफल डीटेलिंग भी बड़ी खूबसूरती से दी गयी है। ऑक्सीडाइज़्ड झुमकों और सेंटर पार्टिंग के स्लीक हेयर लुक के साथ परिणीति ने अपने इस लुक को और भी स्टनिंग और बेहद आकर्षक बना लिए था।

डुअल टोन

परिणीति चोपड़ा

कभी-कभी परिणीति को अपने फैशन सेंस को लाइवली, वाइब्रेंट, फन और स्टनिंग रखना बेहद पसंद है। एक्ट्रेस ने मैजेंटा पिंक और शाइनी यलो कलर में ये डुअल टोन साड़ी चुनी साथ में उनका ये शॉर्ट-स्लीव क्लोज नेकलाइन ब्लाउज़ इस साड़ी पर और भी खिल रहा है। इसके साथ परी ने केरी किये हैं पर्ल डीटेलिंग के साथ गोल्डन ईयररिंग्स जो उनके लुक को और भी ज्यादा कॉम्पलिमेंट दे रहे हैं। परी का मेसी लो पोनी हेयर स्टाइल उनके साड़ी स्टाइल को और भी काफी स्मार्ट लुक दे रहा है। इस तरह का साड़ी लुक आप अपनेर ऑफिस पार्टीज के लिए भी चुन सकते हैं।

ग्रेसफुल पिंक

इस प्लीटेड ब्लश पिंक साड़ी में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें रेट्रो लुक के साथ-साथ फुल-स्लीव ब्लाउज ने फैशन बोर्ड पर पूरे 10 का स्कोर बना लिया है। एक्ट्रेस ने गाॅर्जियस साड़ी लुक पर साॅफट ग्लैम ग्लोई मेकअप लुक को चूज किया है। साथ ही उनके ये सिल्की स्ट्र्रेट बाल जिनको नीचे से साॅफट कर्ल किया हुआ है, ये इस पूरे पेस्टल पैलेट ऑउटफिट को पूरी तरह से काॅम्पिलमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही पिंक लिप शेड और बोल्ड विंग्ड आईलाइनर से उन्होंने अपना एथनिक लुक मैच किया है।

क्लासी परी

परिणीति चोपड़ा

परिणीति का ये ऑउटफिट भी रितिका मीरचंदानी ने ही डिज़ाइन किया है। जो की बेहद खूबसूरत है। वी नेकलाइन और पूरी आस्तीन वाले शाॅर्ट अंगरखा कुर्ती, वेस्ट डिफाइनिंग बेल्ट और सीक्विन एम्बेलिश्ड मैचिंग शरारा पैंट परी के ऊपर बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ परिणीति ने स्टाइल किया है चोकर नेकलेस, स्टडेड ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग्स। ये सही उनके इस एथनिक लुक को और भी कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। परी का यह पेस्टल लुक किसी भी समर वेडिंग सीजन के गेस्ट लुक के लिए काफी ज्यादा इंस्पिरेशनल है।