Parineeti Bridal Glow: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ पार्टी के नेता राघव चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग की चर्चा हर तरफ है। सगाई से लेकर शादी तक परिणीति की स्किन का ब्राइडल ग्लो देखते ही बनता हैै। दरअसल, परिणीति बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो मेकअप से ज्यादा नेचुरल ग्लो पर विश्वास करती हैं। अपने स्किन रूटीन को वे बहुत ही शिद्दत से फॉलो करती हैं। अगर आप भी बिना मेकअप से गिलास स्किन ग्लो चाहती हैं तो परिणीति को फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे पा सकती हैं परिणीति जैसी स्पॉटलेस स्किन।
दिन में कई बार धोती हैं चेहरा
एक इवेंट में परिणीति ने बताया कि उन्हें मिनिमम मेकअप करना ही पसंद हैं। स्किन केयर के लिए वह बार-बार चेहरा धोना पसंद करती हैं और इसके बाद अपनी स्किन पर अच्छे से मॉइस्चराइजर और लिप बाम लगाती हैं। परी का कहना है कि उन्हें बचपन से यही सिखाया गया है कि अपनी स्किन को साफ रखें, स्किन पर अपने आप ग्लो आएगा। आज भी वह इसे ही फॉलो करती हैं। इसलिए वह दिन में कई बार अपना चेहरा वॉश करती हूं।
ये है फेवरेट स्किन केयर
परिणीति का कहना है कि एक उम्र के बाद आपको स्किन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि शूटिंग के दौरान स्किन पर काफी मेकअप लगता है तो चेहरा खराब होना स्वभाविक है। इससे बचने के लिए एक्ट्रेस अपनी दादी और नानी के नुस्खे और कुछ घरेलू उपचार काम में लेना पसंद करती हैं। परिणीति अपनी स्किन पर नियमित रूप से ताजा एलोवेरा जूस लगाती हैं। इससे उनकी स्किन मुलायम होती है और चिकनी भी रहती है।
स्पा नहीं, ऐसे शावर लेना पसंद
दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए परिणीति स्पा या मसाज करवाना पसंद नहीं करती हैं। परिणीति का कहना है कि स्पा और मसाज लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं है। अपनी थकान उतारने के लिए वह गर्म पानी से नहाना करना पसंद करती हैं। गर्म पानी के कारण स्किन से एंडोर्फिन बाहर आते हैं, इससे स्किन अपने आप अच्छी होती है।
बिंदास होकर कलर करें बाल
परिणीति को अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करने का शौक है। वह समय समय पर अपने हेयर स्टाइल चेंज करने के साथ ही उनका कलर भी चेंज करवाती रहती हैं। ऐसे में बालों की केयर करना जरूरी हो जाता है। परिणीति बालों को बार-बार धोना पसंद करती हैं। इससे उनके बाल मुलायम और पोषित रहते हैं। हेयर स्टाइलिंग से पहले वह हीट प्रोटेक्टेंट्स लगाना हमेशा याद रखती हैं। इससे बाल सुरक्षित रहते हैं।
रूटीन में शामिल करें वर्कआउट
हेल्दी स्किन के लिए आपका खुद हेल्दी होना जरूरी है। परिणीति जिम लवर नहीं हैं। ऐसे में वह एक हेल्दी दिनचर्या अपनाती हैं, जिससे वह फिट रहें। रोज स्विमिंग करने के साथ ही परिणीति ट्रेडमिल पर दौड़ना पसंद करती हैं। इसी के साथ वह कलारीपयट्टू का नियमित अभ्यास करती हैं। यह केरल की मार्शल आर्ट है, जिससे शरीर में काफी फुर्ती आती है। वर्कआउट के इन तरीकों को वह एंजॉय करती हैं। इनसे बोर न हों इसके लिए वह जगह बदलती रहती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि आपको वर्कआउट को एंजॉय करना चाहिए, तभी उसका असर होगा।
