Two men, one showing a chest tattoo, sitting together and hugging.
parag tyagi

Summary: शेफाली जरीवाला की यादों को संजोए पराग त्यागी, ससुर का जन्मदिन मनाकर छलका दर्द

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद भी उनके पति पराग त्यागी लगातार ससुराल का ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ससुर का जन्मदिन मनाते हुए शेफाली का टैटू दिखाया, जिसे देखकर पिता भावुक होकर चूम बैठे।

Parag Tyagi and Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके जाने के बाद भी पति पराग त्यागी लगातार उनके परिवार का ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ससुर जी का जन्मदिन मनाया और उस खास मौके को बेहद इमोशनल अंदाज में सेलिब्रेट किया। पराग ने इस जश्न की एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने सभी का दिल छू लिया।

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ससुर जी के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सीने पर बने शेफाली जरीवाला के टैटू को दिखाया। यह टैटू शेफाली की याद में बनवाया गया था, जिसमें उनकी तस्वीर बनी है।

रील में एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला, जब शेफाली के पिता ने दामाद के सीने पर बने अपनी बेटी के टैटू को चूमा। यह नजारा इतना दिल को छू लेने वाला था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। वीडियो में शेफाली की मां भी नजर आईं, जो इस जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल थीं।

इस खास मौके पर पराग ने कैप्शन में लिखा, “शेफू की ओर से आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं और रहूंगा। आपको ढेर सारा प्यार। हमेशा आपकी, शेफू।” इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए। किसी ने लिखा, “पति हो तो आप जैसा।” तो किसी ने कहा, “शेफाली हमेशा तुम्हारे पास है, पराग।” यह देखकर साफ पता चलता है कि फैंस भी इस कपल के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं।

इससे पहले अगस्त महीने में पराग ने अपनी पत्नी की अधूरी इच्छाओं को पूरा किया था। उन्होंने सास का जन्मदिन मनाया और अपनी शादी की एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की। इतना ही नहीं, उन्होंने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा को भी घर लाकर पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।

पराग ने पहले भी सोशल मीडिया पर शेफाली की तरफ से अपने ससुरालवालों को शुभकामनाएं दी थीं। इससे साफ जाहिर होता है कि वह अपनी पत्नी की यादों को जीवित रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया था। वह अपने घर पर थीं जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके जाने के बाद पराग और शेफाली के माता-पिता बुरी तरह टूट गए थे। शेफाली की एक बड़ी इच्छा थी कि वह एक बेटी को गोद लें, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

पत्नी की इस अधूरी ख्वाहिश को पराग ने आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने शेफाली के नाम पर एक फाउंडेशन शुरू किया है, जो बेटियों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों का खर्च उठाता है। इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है।

पराग के इस इमोशनल पोस्ट को देखकर फैंस भी बेहद भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “आपकी ये मोहब्बत मिसाल है।” दूसरे ने कमेंट किया, “सच्चा प्यार ऐसा ही होता है, जो मौत के बाद भी जिंदा रहता है।”

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...