Summary: अतरंगी लुक में पंकज त्रिपाठी ने मचाया धमाल, देखें उनके और भी खास लुक
पंकज त्रिपाठी अपने अनोखे अंदाज़ के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा स्टाइलिश लुक शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन ये सिर्फ़ एक लुक ही नहीं है पंकज के पास और भी कई ऐसे खास अंदाज़ हैं, जो उनके फैशन सेंस को और भी शानदार बनाते हैं।
Pankaj Tripathi New Look: बॉलीवुड फैंस के लिए पंकज त्रिपाठी हमेशा नए अंदाज़ में सरप्राइज लेकर आते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक शेयर किया, जिसमें उन्होंने हरे वेलवेट ब्लेज़र और लाल जरदो़ज़ी पैंट पहना। इस अनोखे लुक के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा और इसमें आर्यन खान के गाने “गफूर” का भी ज़िक्र किया। सबसे खास बात यह रही कि इस पोस्ट पर सबसे पहले एक्टर रणवीर सिंह ने मज़ेदार प्रतिक्रिया दी। तो चलिए जानते हैं, इस लुक में क्या खास था और इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के और कौन-कौन से लुक फैंस को अपना दीवाना बना सकते हैं।
पंकज त्रिपाठी का नया स्टाइलिश लुक
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया और एक्सपेरिमेंटल लुक शेयर किया। वह हरे रंग की वेलवेट ब्लेजर में दिखे, जिस पर जरी एंब्रॉयडरी की गई थी। इसे उन्होंने लाल ज़रदो़ज़ी हरेम पैंट के साथ पेयर किया, और लुक को पूरी तरह कैप से कंप्लीट किया। यह अंदाज़ उनके फैशन सेंस की अलग पहचान दिखा रहा है। इस फोटो के साथ पंकज ने कैप्शन में लिखा, ‘ एक नई शुरूआत।’ हालांकि, पंकज की फोटो देखकर कई फैंस का कहना है कि यह AI जेनरेटेड हो सकती है, हालांकि पंकज ने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि यह उनकी असली तस्वीर है या उन्होंने AI के जरिए बनवाई है।
पंकज त्रिपाठी का नीला सूट लुक

इस फोटो में पंकज त्रिपाठी एक स्टाइलिश और सोफिस्टिकेटेड अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीले पिन्स्ट्राइप सूट के साथ ग्रे स्वेटर पहनी है, जो फॉर्मल लुक में कैज़ुअल टच एड कर रही है। उनके बाल साइड पार्टिंग के साथ हल्के वेवी हैं, और चश्मा उनके लुक को इंटेलेक्चुअल बनाता है। कुल मिलाकर यह लुक बिज़नेस इवेंट या सेमी-फॉर्मल गैदरिंग के लिए परफेक्ट है।
पंकज त्रिपाठी का वेस्ट कोट लुक

इस फोटो में में उनका लुक पहले वाले से बिल्कुल अलग।उन्होंने गहरे रंग की शर्ट पहनी है, जिस पर एथनिक या ग्राफिक पैटर्न हैं और इसके ऊपर ग्रे नेहरू वेस्ट ने उन्हें देसी लुक दिया है। आउटफिट के साथ उन्होंने बाल छोटे रखे है, साथ ही साइड पार्टिंग और मूंछें उनके लुक को शानदार बना रहे हैं।
रणवीर सिंह का मज़ेदार रिएक्शन
पंकज त्रिपाठी के इस नए लुक पर जहां फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं, वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, ‘अरे! यह क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए, और आप बिगड़ गए?’ रणवीर की यह हल्की-फुल्की टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
पंकज त्रिपाठी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार मेट्रो इन दिनों में देखा गया था। यह एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे अनुराग बसु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही ‘पारिवारिक मनोरंजन’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
