कभी 200 रुपए में की नौकरी,आज करोड़ों कमाती हैं बीसी आंटी: Snehil Dixit Mehra Net Worth
Snehil Dixit Mehra Net Worth

Snehil Dixit Mehra Net Worth : जिन लोगों को सोशल मीडिया पर फनी वीडियो देखने का शौक है उन्होंने बीसी आंटी के वीडियो जरूर देखें होंगे। सोशल मीडिया पर उनकी अलग ही फैनबेस हैं। अपनी लोकप्रियता के चलते उन्हें कहीं टीवी शोर फिल्मों में भी काम करते हुए देखा जा चुका है। हालांकि, सफलता पाने के लिए उनका सफर आसान नहीं था। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

Also read: क्यों पसंद किया जा रहा है ‘पंचायत 3’ का ये किरदार: Panchayat 3 Popular Role

सोशल मीडिया पर भैरी क्यूट यानी बीसी आंटी के नाम से फेमस स्नेहिल दीक्षित की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोगों ने बहुत पसंद करते हैं। उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी बहुत पॉपुलर हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया से हर महीने वह लाखों की कमाई करती हैं। इसके अलावा उन्हें फिल्म और टीवी शोज में भी देखा जा चुका है।

स्नेहिल आज भले ही एक पॉप्युलर चेहरा है लेकिन एक समय ऐसा था। जब उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ी। काम सीखने के लिए उन्हें इंटर्नशिप करनी पड़ी और जब उन्हें सिर्फ 200 रुपए स्टाइपेंड मिलता था। धीरे-धीरे उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करना शुरू किया जहां उन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर का काम मिला। अच्छा काम करने पर धीरे-धीरे उन्हें प्रमोशन मिलने गया और वह ड्रामा शो के लिए राइटिंग करने लगी।

2018 में स्नेहिल ने एक्टिंग की तरफ रुख किया और वह बालाजी के शो में नजर आई। ऑल्ट बालाजी के शो में उनके छोटे लेकिन दमदार कर दाने लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो का उनका एक क्लिप काफी वायरल हुआ था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह समय है जब उनके चुलबुले अंदाज के बड़े-बड़े सितारे भी फैंस हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...