Ajay and Kajol Emotional On Nysa’s Graduation
Nysa Devgan Wears Saree In Switzerland Graduation Ceremony

Overview:

बॉलीवुड स्टार किड न्यासा देवगन ने स्विट्जरलैंड में अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान देसी साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया है।काजोल और अजय देवगन ने भी बेटी के खास दिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। न्यासा का देसी लुक इंटरनेट पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Nysa Devgn Wears Saree In Switzerland Graduation Ceremony: बॉलीवुड सुपरस्टार काजोल और अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा देवगन की ग्रेजुएशन पूरी होने पर बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। हाल ही में न्यासा की ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल अपनी बेटी के लिए जोर-जोर से चियर करती दिखाई दे रही हैं। स्विट्जरलैंड में अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान न्यासा ने साड़ी स्टाइल की है और उनका देसी लुक इंटरनेट पर जमकर पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार न्यासा के लुक पर प्यार लुटा रहे हैं। इस खास मौके पर अजय और काजोल भी न्यासा के साथ नजर आ रहे हैं। आइए, न्यासा के इस खूबसूरत देसी लुक पर एक नजर डालते हैं।

स्विट्जरलैंड में ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं न्यासा देवगन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी न्यासा देवगन की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान ली गई कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। काजोल ने वीडियो में स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों के साथ-साथ न्यासा और पूरी फैमिली के कई फोटो भी साझा किए हैं, जिसमें देवगन परिवार की एक फैमिली फोटो भी शामिल है, जिसमें अजय देवगन, उनके बेटे युग, काजोल और न्यासा साथ नजर आ रहे हैं।

काजोल ने इस बेहद खास पल को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि “ये मेरे लिए एक खास मौका है, जिस पर मैं आज बहुत गर्व महसूस कर रही हूं और बहुत इमोशनल हूं।”

न्यासा देवगन की ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। और कुछ लोग वीडियो के नीचे कह रहे हैं कि न्यासा को देखकर ‘कभी खुशी कभी गम’ की अंजलि की याद आ गई। आपको बता दें कि न्यासा देवगन ने इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है, जिसमें उन्होंने लग्जरी ब्रांड स्ट्रैटेजी में स्पेशलाइज किया है।

22 साल की न्यासा ने स्विट्जरलैंड के ग्लायन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा खूबसूरत साड़ी में स्टाइलिश अंदाज में डिग्री लेती नजर आ रही हैं। इस खास पल पर काजोल और अजय देवगन बेटी के लिए जोर-जोर से चियर करते नजर आ रहे हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...