काफी स्टाइलिश हैं न्यासा देवगन, जैसलमेर ट्रिप की इन फोटोज को देखकर आप कहेंगे WOW: Nysa Devgan Style
Nysa Devgan Style

Nysa Devgan Style: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा देवगन उन स्टार किड्स में से एक हैं जो अकसर सुर्खियों में रहते हैं। खुद को लाइमलाइट से दूर रखने की न्यासा की कोशिशें अकसर फेल होती ही नजर आती हैं। वे अकसर कैमरों से बचती हुई दिखती हैं। हालांकि वे खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। और अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर न्यासा के लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी ड्रेसिंग स्टाइल के दीवाने हैं। आइए जानते हैं क्यों है न्यासा का ड्रेसिंग स्टाइल इतना खास-

सिंपल लुक, एलिगेंट स्टाइल 

न्यासा का खूबसूरत और ग्रेसफुल ट्रांसफॉर्मेशन इन दिनों चर्चा में है। माना जा रहा है यह उनकी बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी है। वैसे तो न्यासा हमेशा ही सिंपल लुक में नजर आती हैं, लेकिन उनका ड्रेसेज कैरी करने का अंदाज अलग है। वे सिंपल ड्रेस को भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में वियर करती हैं। पार्टीज में हैवी मेकअप में नजर आने वाली न्यासा कैजुअल वियर में बहुत ही आम लड़की की तरह बिंदास अंदाज में दिखती हैं। इस दौरान वह अपना मेकअप भी लाइट ही रखती हैं। लेकिन एक एक्स फैक्टर वो अपने ड्रेसेज में एड करना नहीं भूलती हैं। 

एलिगेंट अंदाज और नो ज्वेलरी लुक 

बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन पर न्यासा बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनकी अदाएं देखकर लोगों की निगाहें ठहर गईं। सिल्वर कलर के फेदर गाउन में न्यासा बेहद सुंदर लग रही थी। ड्रेस के साथ वियर किया गया केप इस गाउन को और भी एलिगेंट बना रहा था। साइट कट गाउन और डीप नेक ने न्यासा के लुक में ग्लैमर एड किया। ओपन हेयर स्टाइल और बीच की मांग निकाले हुए न्यासा ने माथा पट्टी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान न्यासा ने नो ज्वेलरी लुक और न्यूड मेकअप चुना। कुल मिलाकर न्यासा बेहद इंप्रेसिव नजर आईं। 

स्टाइलिश आउटफिट से समर सीजन को मात

पिछले दिनों ही 19 साल की हुई न्यासा अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर घूमने गई। इस दौरान उनका समर कूल हाॅलिडे लुक कमाल का था। न्यासा ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और हर फोटो में वे अलग नजर आ रही थीं। अपने स्टाइलिश आउटफिट से समर सीजन को मात देने में न्यासा काफी हद तक सफल रहीं। न्यासा ने सफेद फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस को आउटफिट में शामिल किया। ड्रेस में प्लंजिंग वी नेकलाइन और रैपओवर सिल्हूट इसे बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रहा था।  इस मिडी ड्रेस की हाफ स्लीव्स और पीले व काले कलर को फ्लोरल पैटर्न इसे ग्रेस दे रहे थे। स्किमिंग फिटिंग के कारण ड्रेस का ओवरऑल लुक अच्छा नजर आया। अपने लुक को कंप्लीट करने लिए न्यासा ने झुमके पहने। नाइट पार्टी के लिए विंग आईलाइनर और मौवे लिप शेड चुना। समर के अनुसार न्यासा का ड्रेस और मेकअप दोनों ही परफेक्ट थे। 

ब्लश पिंक फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी

जैसलमेर ट्रिप पर न्यासा के साथ गए उनके फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। जिनमें न्यासा का लुक शानदार हैै। इस ब्यूटिफुल स्टार किड ने ट्रिप पर डेजर्ट सफारी के दौरान ब्लश पिंक फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस चुनी। यह रिबन टाई स्ट्रैप्स ड्रेस स्क्वायर नेकलाइन और फ्लोरल पैटर्न के कारण बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। टियर स्कर्ट के साथ फिटेड बस्ट और वेस्टलाइन ड्रेस को हाॅट बना रहे थे। हल्की ठंडक से बचने के लिए न्यासा ने सिल्क शॉल कैरी किया। मेकअप इस दौरान भी मिनिमम ही रखा। समर हॉलिडे में ईवनिंग टाइम के लिए ऐसी ड्रेस परफेक्ट है। 

कैजुअल लुक, बिंदास अंदाज 

ट्रिप के दौरान न्यासा सफेद क्रॉप्ड शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में भी नजर आईं। गर्मी के लिए यह आउटफिट चुनना बहुत ही अच्छा विकल्प है। हर एक गर्ल की वार्डरोब में यह कॉम्बिनेशन जरूर होना चाहिए। समर आउटिंग को स्टाइलिश बनाने के लिए यह बेस्ट है।   

सिंपल लुक में शामिल स्टाइल 

न्यासा एक फैशन फिएस्टा हैं। लंबे समय से विदेश में अपनी स्टडी कंप्लीट कर रही न्यासा अकसर कैजुअल लुक में ही दिखती हैं। हालांकि उनके सिंपल लुक में भी स्टाइल शामिल होती है। फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर गई न्यासा ने ब्लू कलर के डेनिम शाॅट्र्स के साथ ब्लू कलर का हाॅल्टर नेक टाॅप वियर किया। इस टाॅप में जुड़ी फ्रिल इसे डिफरेंट बनाने के साथ ही स्टाइलिश भी बना रही थीं। किसी भी डेनिम शाॅर्ट के साथ स्टेटमेंट टाॅप आपको न्यासा की तरह पार्टी लुक दे सकता है।  

रेड है सुपर हॉट

न्यासा जानती हैं कि कैसे अपने सिंपल आउटफिट में एक्स फैक्टर एड करना है और ऐसा वे अकसर अपने शानदार टाॅप कलेक्शन की बदौलत करती हैं। फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर गई न्यासा ने एक बार फिर डेनिम शॉर्ट्स के साथ हॉट रेड टॉप कैरी किया। रिबन स्क्वायर नेक के साथ फ्रॉक पैटर्न के इस टाॅप ने न्यासा का लुक ही चेंज कर दिया। हमेशा की तरह इस दौरान भी उन्हें मिनिमम मेकअप और ज्वेलरी लुक चुना। लेकिन फ्रेंड्स के साथ आउटिंग या फिर लंच ब्रंच के लिए यह लुक अच्छा है।  

ऑल ब्लैक लुक

न्यासा को डार्क कलर पसंद हैं और वह अक्सर ब्लैक कलर के आउटफिट्स में नजर आती हैं। अगर आप भी किसी हॉलीडे पर जाने का प्लान बना रही हैं तो न्यासा की तरह जंपसूट चुनना बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऑफ शोल्डर ब्लैक जंपसूट के साथ न्यासा ने गले में एक पतला सा चेन पेंडेंट वियर किया, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा था। कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप भी इस तरीके का जंपसूट अपने बैगपैक में जरूर साथ ले जाएं।  

हो जाएं पार्टी के लिए रेडी

न्यासा देवगन स्टाइलिश स्टार किड्स में गिनी जाती हैं। उनका यह ब्लैक ड्रेस देखकर यह बात सच भी साबित होती है। इस वी डीप कट ब्लैक ड्रेस में न्यासा बहुत ही गॉर्जियस नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में एक पतला सा नेकलेस वियर किया। साथ में कैरी किया लाइट नियॉन ग्रीन कलर का एक हैंडबैग, जो उनके ओवरऑल लुक में स्टाइल एड कर रहा था। 

हॉलीडे की तैयारी

न्यासा को ट्रेवलिंग का शौक है और अक्सर अपने फ्रेंड से साथ वे ट्रिप्स पर जाना पसंद करती हैं। इस दौरान वह कंफर्ट फैशन में विश्वास रखती हैं। उनकी यह ब्लैक एंड व्हाइट शाॅर्ट ड्रेस इसी कड़ी में शामिल है। शाॅर्ट व्हाइट स्कर्ट के साथ ब्लैक टाइट टाॅप और उसके साथ ओपन श्रग का कॉम्बिनेशन समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट है। हाई बूट्स और एक स्मॉल हैंडबैग उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।  

एनिमल प्रिंट स्कर्ट

एनिमल प्रिंट हमेशा से ही ट्रेंड में रहे हैं। ऐसे न्यासा भी इस ट्रेंड से अछूती नहीं रही है। उन्होंने ब्लैक एंड ग्रे एनिमल प्रिंट स्कर्ट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप वियर किया। इस दौरान उन्होंने मिनिमम मेकअप लुक को चुना। न्यासा का यह हॉट लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...