Nysa Devgan and Orry Dancing on Son of Sardar 2 Song Pehla bhi tu
Nysa Devgan and Orry Dancing on Son of Sardar 2 Song Pehla bhi tu

Summary: "सन ऑफ सरदार 2" के प्रमोशन में बेटी ने भी निभाई अहम भूमिका, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" के एक गाने का डांस स्टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। खास बात तब बनी जब अजय की बेटी नीसा देवगन ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ इस स्टेप को रीक्रिएट किया।

Nysa Devgn Viral Dance Video: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” का एक गाना और उसका वीडियो सबके मन में बस चुका है। इस गाने में दोनों स्टार्स एक अनोखे फिंगर स्टेप के साथ डांस करते नजर आए। इस स्टेप ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी। अब इस डांस स्टेप को और खास बना दिया है खुद अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने, जिन्होंने सोशल मीडिया पर ओरी के साथ वही फिंगर स्टेप रीक्रिएट किया। बिना किसी एक्सप्रेशन के कैमरे की ओर देखकर दोनों ने बेहद कूल अंदाज में ये स्टेप किया। 

इस वीडियो में दोनों बेहद कूल अंदाज में अजय देवगन की फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” के एक गाने के डांस स्टेप को रीक्रिएट करते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर हैं। अब आते हैं नीसा देवगन और ओरी के वीडियो पर, दोनों ने इस फिंगर स्टेप को शानदार तरीके से रीक्रिएट किया है। दोनों कैमरा की ओर देख रहे हैं, साथ ही दोनों के चेहरे पर बिल्कुल कोई एक्सप्रेशन नहीं है लेकिन जिस शानदार तरीके से दोनों की उंगलियां एक दूसरे को कॉपी कर रही हैं, वह गजब है। यह वीडियो ओरी ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, “इसे डांस सीखने की जरूरत नहीं है”। 

इस रील के आते ही इंटरनेट यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में रीएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने नीसा को “सरदार की बेटी” कहा, तो किसी ने अजय देवगन पर मजेदार तंज कसा — “अजय देवगन इस वीडियो पर आपको दो कॉपीराइट दे सकते हैं!”एक अन्य यूजर ने लिखा, “जैसा पापा, वैसी बेटी” और किसी ने कहा, “बेटी के साथ एक रील तो बनती है!” इन कमेंट्स में भले ही चुटकी ली गई हो, लेकिन इससे यह भी साफ है कि लोग देवगन फैमिली के छोटे छोटे पलों को भी ध्यान से फॉलो करते हैं।

हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस वायरल डांस स्टेप पर जब अजय देवगन से सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सादगी से कहा,  “मैं लोगों का नहीं जानता लेकिन यह जरूर कहता हूं कि आप लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हो, लेकिन मेरे लिए यह करना भी बहुत मुश्किल है। वो मैंने कर दिया, उसका आप लोग शुक्र करिए।” अजय देवगन का यह बयान दर्शाता है कि स्टारडम के पीछे भी एक सामान्य इंसान होता है, जो केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए खुद को जबरदस्ती ट्रेंड में ढालता है।

“सन ऑफ सरदार 2” में अजय देवगन के साथ कई दमदार कलाकार नजर आएंगे, जिनमें रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा और स्व. मुकुल देव शामिल हैं। लेकिन जिस तरह नीसा देवगन इस फिल्म के गाने से जुड़े एक छोटे से डांस स्टेप में शामिल हुईं, वह यह दिखाता है कि नई पीढ़ी भी फिल्मों के प्रमोशन में अपनी भागीदारी निभा रही है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...