अब क्राइम पर कसेगा सीआईडी का शिंकजा, वापस आ रहे हैं एसीपी प्रद्युम्न और दया: CID Season 2 Date
Fans had told the makers a lie

CID Season 2 Date :कुछ तो गड़बड़ है दया, दरवाजा तोड़ दया, ये डायलॉग्‍स तो आपको याद ही होंगे। इन डायलॉग्‍स पर सालों से मीम्‍स बनते आ रहे हैं। बहुत कम ऐसे शोज होते हैं जो टीवी पर लम्‍बे समय तक छाऐ रहें। सीआईडी एक ऐसा ही टीवी शो है। जिसके डायलॉग्‍स ही नहीं किरदार भी सालों से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाए हुए हैं। सालों पहले इस शो के बंद होने से दर्शक काफी निराश हुए। अब उन दर्शकों के लिए बडी खबर है जल्‍द ही वे एक बार फिर से दया और सीआईडी की टीम को देख पाएंगे। मेकर्स ने इस शो के दूसरे सीजन का प्रोमा रिलीज कर दिया है। आइए आपको बताते हैं आखिर कब दया फिर आपके टीवी स्‍क्रीन पर फिर दस्‍तक देने आ रहा है।

Also read: लॉकडाउन में वापसी हुई सुपरहिट शो CID की भी, काफी खुश हैं ‘एसीपी प्रद्युमन’

उनकी कहानी अभी बाकी है, जिनका नाम ही काफी है……

टीवी पर आने वाल कुछ शोज ऐसे हैं जिन्‍होंने सालों साल दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनके किरदारों और डायलॉग्स ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोडी कि निजी जिंदगी से लेकर सोशल मीडिया पर मीम्‍स छाए रहे। सीआईडी एक ऐसा ही शो रहा। अब लम्‍बे अंतराल के बाद एक बार फिर शो दर्शकों के बीच आने को तैयार है। सीआईडी शो के चाहने वालों और दया के फैंस के लिए मेकर्स ने जोरदार प्रोमो बनाया है। वैसे तो इस शो के कई टीजर और प्रमोशनल वीडियो सीनी टीवी के इंस्‍टा अकाउंट पर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसमें से दया का प्रोमो दरावाजा तोड़ है, जिसे देख दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं। शो के प्रोमो में घायल दया जबरदस्‍त अंदाज में अपने दुश्‍मनों को चेतावनी देता नजर आ रहा है। ‘दुश्मन को लगा आसान है मुझे मिटाना, जो भूल चुके हैं उन्हें याद है दिलाना, लौट कर ना आ सकूं, इतनी दूर गया नहीं, जो आसानी से मर जाए वह दया नहीं।” इस डायलॉग के साथ घायल दया स्‍क्रीन पर नजर आता है। उसे देख क्रिमिनल्‍स भागते नजर आ रहे हैं। दया कि एंट्री हो और एसीपी प्रद्युम्‍न दरवाजा तोड़ने का न बोलें ऐसा हो सकता है क्‍या। प्रोमो में एसीपी प्रद्युम्‍न दया से कहते नजर आ रहे है दया दरवाजा तोड़। इसके साथ ही दया की दरावाजा तोड़ एंट्री होती है। उनकी कहानी अभी बाकी है, जिनका नाम ही काफी है। आ रही है सीआईडी।

सालों तक सीजन 1 ने दर्शकों का किया मनोरंजन

अपने अनोखे अंदाज और डायलॉग्‍स के साथ सीआईडी टीवी पर प्रसारित होने वाले उन शोज की लिस्‍ट में शामिल हुआ जिन्‍होंने दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। आपको जानकर हैरानी होगी सोनी टीवी पर आने वाले इस शो ने 21 सालों तक दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी। कई बार दर्शकों को ऐसा भी लगा कि शो लम्‍बा खिंच रहा है। बावजूद इसके शो के चाहने वाले इसे देखने को बेकरार ही रहते थे। शो पर कुछ सालों का विराम जरूर लंबा लेकिन एक बार फिश्र क्रिमिनल्‍स के साथ चेक मेट करने को सीआईडी वापस आ रही है।

अब सीजन 2 दे रहा है दस्‍तक

लगभग छह साल पहले मेकर्स ने सीआईडी को बंद करने का निर्णया लिया। इसके बाद से फैंस दया और सीआईडी की टीम का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने दूसरे सीजन का सोनी टीवी के सोशल मीडिया पर प्रोमो जारी कर कैप्‍शन में लिखा है, “अपराधी चाहे कितना भी दरवाजा बंद कर लें, दया से नहीं बचेंगे, । इसके साथ ही उन्‍होंने शो की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। सीआईडी का दूसरा सीजन 21 दिसम्‍बर से शनिवार और रविवार रात 10 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...