Nora Fatehi Fitness: नोरा फतेही का नाम बॉलीवुड की टॉप डांस क्वींस में शुमार है। उनके डांसिंग स्किल्स के फैंस दीवाने हैं और उनकी फिटनेस भी लोगों को काफी इंप्रेस करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा फतेही फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करती हैं? वह न केवल अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं, बल्कि नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करती हैं। नोरा कई बार अपने डाइट प्लान के बारे में बता चुकी हैं। वह बताती हैं कि दिनभर में वह क्या-क्या खाती हैं और किन बातों का खास ख्याल रखती हैं ताकि उनका फिगर मेंटेन रहे। अगर आप भी नोरा फतेही की तरह फिट रहना चाहती हैं, तो आपको उनकी रूटीन के बारे में जरूर जानना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि नोरा फतेही फिट रहने के लिए क्या-क्या करती हैं।
मॉर्निंग रूटीन
एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करती हैं। वह आमतौर पर ब्रेकफास्ट में ओट्स, फ्रूट जूस या स्मूदी लेती हैं। कई बार वह अंडे और ब्राउन ब्रेड भी खाती हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन काम करने के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है।
दोपहर का खाना
लंच में नोरा हाई प्रोटीन फूड को लेना प्रेफर करती हैं। उनकी फूड प्लेट में अक्सर ग्रिल्ड चिकन या फिश शामिल होती है। इसके साथ वह हरी सब्जियां और ब्राउन राइस या क्विनोआ लेती हैं, जिससे उनका डाइजेशन सही ढंग से काम करे और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन मिले।
शाम का स्नैक
काम के दौरान शाम को जब नोरा को भूख लगती है, तो वह ड्राई फ्रूट्स, नट्स या फिर हाई प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं। वह इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनका कैलोरी इनटेक कम हो और जो भी खाएं, वह पोषण से भरपूर हो।
रात का खाना

नोरा रात का खाना शाम 8 बजे से पहले खाना पसंद करती हैं। वह डिनर में भी बिल्कुल लाइट फूड ही लेती हैं, जिसमें सूप, सलाद और बॉयल की हुई सब्जियां शामिल होती हैं, ताकि उनका खाना आसानी से पच सके।
कुछ अन्य हेल्दी आदतें
नोरा खुद को ग्लोइंग और फिट बनाए रखने के लिए दिनभर खूब मात्रा में पानी पीती हैं, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा नहीं होते। अगर कभी उन्हें क्रेविंग होती है, तो वह ग्रीन टी का सेवन करती हैं। वह चाय और कॉफी से थोड़ी दूरी बनाए रखती हैं, हालांकि उन्हें कॉफी पीना काफी पसंद है। इसके अलावा, नोरा शुगर और डब्बा बंद फूड से पूरी तरह परहेज करती हैं, ताकि उनकी बॉडी स्लिम बनी रहे और वह दिनभर एक्टिव रह सकें।
डांस और एक्सरसाइज़
जिस तरह नोरा की फिटनेस में डाइट का अहम योगदान है, ठीक उसी तरह वह फिट रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज़ और बैली डांसिंग भी करती हैं। बैली डांसिंग न केवल ज्यादा कैलोरीज़ बर्न करने में मदद करती है, बल्कि इससे मसल्स भी मजबूत बनते हैं। एक्सरसाइज़ की बात करें तो नोरा को पिलाटे, वेट लिफ्टिंग, स्क्वैट्स, पुलअप्स, पुशअप्स और बर्पीज़ करना बहुत पसंद है। वे कैलोरी बर्न करने के लिए वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी अपनी रूटीन में शामिल करती हैं। यही नहीं, पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वेट मेंटेन रखने के लिए वह कार्डियो भी रोजाना करती हैं।
