Nora Fatehi break silence on linked of Dawood Ibrahim drug syndicate saying We will pay a heavy price
Nora Fatehi break silence on linked of Dawood Ibrahim drug syndicate saying We will pay a heavy price

Overview: दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट से नाम जुड़ने पर नोरा फतेही ने कही ये बात

हाल ही में, बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक कथित ड्रग सिंडिकेट की जांच में घसीटा गया।

Nora Fatehi break Dilence on Linked of Dawood Ibrahim Drug: हाल ही में, बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक कथित ड्रग सिंडिकेट की जांच में घसीटा गया। इस मामले में श्रद्धा कपूर और ओरी जैसे कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियों के नाम भी सामने आए थे। लेकिन नोरा ने इस विवाद पर खामोशी तोड़ने का फैसला किया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लम्बा-चौड़ा बयान जारी कर दिया। नोरा ने इस पूरे मामले को लेकर खुलासा किया है। 

नोरा ने अफवाहों को किया खारिज

नोरा ने साफ शब्दों में उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया जिनमें उनका नाम पार्टियों से जोड़ा जा रहा था। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का हवाला देते हुए कहा कि उनका लाइफस्टाइल इस तरह के माहौल से बिल्कुल अलग है।

नोरा का नो पार्टी लाइफस्टाइल पर बयान

Nora's statement on no party lifestyle
Nora’s statement on no party lifestyle

अपने बयान में नोरा फतेही ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर जोर देते हुए लिखा, “आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं पार्टियों में नहीं जाती। मेरा जीवन लगातार फ्लाइट्स में बीतता है। मैं काम में इस कदर डूबी रहती हूं कि मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं।”

छुट्टियां बिताने पर नोरा ने कही ये बात

उन्होंने आगे क्लीयर किया कि वह खुद को ऐसे लोगों या माहौल से नहीं जोड़ती हैं। उन्होंने अपनी छुट्टियों की आदतों का भी जिक्र किया, जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है या तो वह दुबई के किसी शांत बीच पर होती हैं या फिर अपने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ घर पर समय बिताती हैं। नोरा ने अपनी महत्वाकांक्षाओं पर बात करते हुए कहा कि उनका पूरा दिन और रात उनके सपनों और टारगेट पर काम करते हुए गुजरता है।

झूठी खबरों पर एक्ट्रेस का कड़ा रुख

डांसर और एक्ट्रेस ने मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर बरसते हुए कहा कि लोग जो कुछ भी पढ़ते हैं उस पर यकीन न करें। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ऐसा लगता है कि उनका नाम एक आसान टारगेट बन चुका है, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं होने देंगी। नोरा ने याद दिलाया कि पहले भी ऐसा हो चुका है, जब झूठ बोलकर उन्हें बर्बाद करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह कोशिश नाकाम रही थी। उन्होंने इस दौरान अपनी चुप्पी का कारण बताया, “मैं चुपचाप देखती रही कि कैसे हर कोई मेरे नाम को बदनाम करने और मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाने और मुझे क्लिकबेट के रूप में इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश कर रहा था।”

नोरा ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी

उन्होंने एक कड़ी चेतावनी जारी की। नोरा ने साफ कहा कि उनके नाम और इमेज का इस्तेमाल उन स्थितियों में करने से बचें, जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है, “वरना इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

क्या है दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। इस सिंडिकेट को कथित तौर पर दाऊद के सहयोगी माफिया सलीम डोला द्वारा चलाया जाता था। जांच के दौरान, श्रद्धा कपूर और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था, हालांकि नोरा ने साफ तौर पर इन आरोपों का खंडन कर दिया है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...