Ridhima Wild Card Entry: बिग बॉस सीजन 16 में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। शो को करीब 45 दिन हो चुके हैं। अब तक सीजन 16 में एक भी वाइल्ड कॉर्ड एंट्री नहीं हुई है। लेकिन अब जल्द ही घर में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है। ये वाइल्ड कॉर्ड एंट्री टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की होगी। शो में पहले से ही हाई वॉल्टेज ड्रामा जारी है। अर्चना गौतम के घर मे वापसी के बाद से घर के सदस्यों में हर दिन रिश्ते बदलते दिख रहे हैं। ऐसे में शो में रिद्धिमा पंडित की एंट्री से क्या कुछ नया होता है ये देखने को मिलेगा। किसकी किसके साथ इक्वेशन बदलती है? वाइल्ड कॉर्ड एंट्री मिलने से रिद्धिमा पंडित यहाँ क्या नया रंग भरेंगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
कौन हैं रिद्धिमा पंडित?
रिद्धिमा पंडित एक मॉडल ,एक एक्ट्रेस हैं। रिद्धिमा लॉइफ ओके चैंनल पर सीरियल बहु हमारी रजनीकांत की लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इस सीरियल के किरदार से उन्हें जाना जाता है। रिद्धिमा एक गुजरात और महाराष्ट्रीयन फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। 25 जून 1990 को जन्मी रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सीरियल बहु हमारी रजनी कांत में उन्होंने रजनीकांत/रज्जो का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
बिग बॉस ओटीटी में रह चुकीं है प्रतिभागी

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ओटीटी पर बिग बॉस 2021 की प्रतिभागी रह चुकीं है। शो में वो मात्र 18 दिनों में घर से बेघर हो गयी थीं। रिद्धिमा बिग बॉस ओटीटी के अलावा भी कई रियल्टी शो कर चुकीं है। जिसमें खतरों के खिलाड़ी,खतरा खतरा खतरा और फियर फेक्टर जैसे शो शामिल हैं। इसके साथ ही वो डांस रिएलिटी शो डांस चैंपियन को भी होस्ट कर चुकी हैं। रिद्धिमा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। करियर के शुरुआती दिनों में रिद्धिमा मॉडलिंग करते हुए कई एड फिल्म में काम कर चुकी हैं। जिनमें संसिल्क,फेयर इन लवली,डव जैसे बड़े ब्रांड के ऐड शामिल हैं।
