निमृत कौर अहलूवालिया से जुड़ी दिलचस्प बातें: Nimrit Kaur Lifestyle
Nimrit Kaur Lifestyle

Nimrit Kaur Lifestyle: बिग बॉस 16 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, फैन्स की दिलचस्पी इसमें काफी बढ़ रही है। बिग बॉस के कभी मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं निमृत कौर अहलूवालिया। निमृत एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सीरियल छोटी सरदारनी ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन बिग बॉस के घर में निमृत का एक अलग ही स्वरूप लोगों को देखने को मिल रहा है। साथ ही, निमृत की पॉपुलैरिटी भी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है और लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको निमृत कौर अहलूवालिया के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं-

नई दिल्ली में हुआ निमृत का जन्म

निमृत का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वह 11 दिसंबर 1994 में जन्मी थीं और अपने परिवार के साथ यहीं पर पली-बढ़ी। उनकी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली से ही हुई। निमृत कौर ही राशि धनु है। चूंकि, धनु राशि में जन्म लेने वाली महिलाएं इंडिपेंडेंट, फन-लविंग, साहसी, ईमानदार और मिलनसार होती हैं। निमृत का स्वभाव भी काफी हद तक ऐसा ही है। उनके इस स्वभाव की झलक बिग बॉस में भी नजर आ रही है।     

नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से है निमृत

निमृत आज के समय में टीवी का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। लेकिन वास्तव में उनका कोई एक्टिंग बैकग्राउंड नहीं है। उनके पिता सेना में एक अफसर हैं, जबकि निमृत की मां एजुकेशनिस्ट हैं। निमृत का एक भाई भी है, जो इस समय अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। वह अपने परिवार के बहुत करीब है और उनके साथ एक करीबी रिश्ता साझा करती है। जहां दुनिया उन्हें निमृत के नाम से जानती है, वहीं उनके परिवार वाले और दोस्त उन्हें निम्स कहते हैं। यकीनन निमृत का यह निकनेम बेहद ही प्यारा है।

निमृत ने लॉ की ली है शिक्षा

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी, लेकिन निमृत ने लॉ की पढ़ाई की है और उसकी डिग्री हासिल की है। उनकी शुरुआती शिक्षा दिल्ली से हुई है। वहीं, वह एक प्रशिक्षित जैज़ डांसर भी है। इतना ही नहीं, वे थिएटर से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कमानी और एलटीजी ऑडिटोरियम में कई मौकों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

निमृत ने मॉडलिंग से की शुरुआत

निमृत कौर नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और इसलिए उन्होंने अपनी शुरुआत मॉडलिंग से की। इतना ही नहीं, ब्यूटी पेजेंट में मणिपुर राज्य का प्रतिनिधित्व किया और फेमिना मिस इंडिया मणिपुर 2018 जीता। इसके अलावा, उन्हें एफबीबी कैंपस प्रिंसेस 2018 पटियाला ऑडिशन के फाइनलिस्ट का ताज पहनाया गया था।

निमृत ने कई शो में किया है काम

निमृत की पॉपुलैरिटी भले ही बिग बॉस के कारण बढ़ी हो, लेकिन इससे पहले वह छोटी सरदारनी सीरियल से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी थीं। हालांकि, यह निमृत का एकमात्र सीरियल नहीं है। वह कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं और वह कई शो में गेस्ट अपीयरेंस भी दे चुकी हैं। इतना ही नहीं, खतरा खतरा खतरा, सीरियल में भी वह काम का चुकी हैं।  वह 2018 में बी प्राक और जानी द्वारा गाए गए मस्तानी नामक गीत में दिखाई दीं। इस सॉन्ग को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा 2019 में, उन्होंने सॉन्ग सीरियस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

निमृत ने कई समस्याओं का किया सामना

निमृत के लिए अपने जीवन में सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं था। दरअसल, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अत्यधिक तनाव के कारण वह हर समय खाने लगी थीं, जिसके कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था। इतना ही नहीं, जब वह कॉलेज में आईं, तो अधिक वजन के कारण उन्हें बहुत ताने सुनने पड़े और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। यह उनके लिए बहुत अधिक कठिन समय था।

निमृत के हाथ से निकले कई फिल्मों के ऑफर

निमृत ने छोटे परदे पर बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है और इसलिए उन्हें बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। हालांकि, उन्हें किसी ना किसी वजह से उस फिल्म को खोना पड़ा। उन्होंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन भी दिया, जिसमें वे सलेक्ट हो गईं, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। यहां तक कि उन्हें करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऑफर मिला था। जिसके लिए उन्हें कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया। हालांकि, इसी दौरान उन्हें टीवी सीरियल छोटी सरदारनी का ऑफर मिला और उन्होंने उसके लिए हां कह दिया। वहीं पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए भी वह पहली पसंद थीं।

निमृत खेल और सोशल सर्विसेज को देती हैं समय 

यूं तो निमृत को एक्टिंग करना काफी पसंद है। लेकिन इसके अलावा वह समाज सेवा के लिए भी हमेशा आगे आती है। बता दें कि निमृत ने नई दिल्ली के सहयोग से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में बतौर इंटर्न काम किया था। उन्होंने राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन के लिए कई पब्लिकेशन में अपना सक्रिय योगदान दिया है। इतना ही नहीं, वह वीकेंड पर बच्चों को पढ़ाना भी पसंद करती है। वहीं, उनका खेल के प्रति एक गजब का रूझान है। वह अपने स्कूल की बास्केटबॉल और एथलेटिक्स टीमों का हिस्सा रह चुकी हैं। खासतौर से, स्विमिंग करना उन्हें काफी पसंद है। यह उनके लिए तनाव-बस्टर के रूप में काम करता है। उन्हें यात्रा करना और हर संस्कृति के बारे में अधिक जानना पसंद है।

Leave a comment