Bigg Boss 16 News: बिग बॉस सीजन 16 में वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट की फैमिली बिग बॉस हाउस में पहुंची। इसमे शालीन की मां, एम सी स्टैन की मां ,शिव की मां , सुम्बुल के चाचा, अर्चना गौतम के भाई, निमृत के पिता, टीना की मां शामिल थीं। वीकेंड के वार में सलमान खान ने फैमिली से सवाल जवाब किए। घर मे आये मेहमानों ने एक दूसरे पर सवाल दागे और अपने बच्चों के प्रोटेक्शन में हाजिर जवाब भी देते नजर आए। इस दौरान फैमिली भी तू तू मैं मैं पर उतरी, एक दूसरे के बच्चों के खेल पर सवाल उठाए। जहां एक तरफ निमृत के पिता ने प्रियंका को निमृत का दुश्मन और फेक हेटर्स खरीदने का आरोप लगाया ,वहीं एमसी स्टैन की मम्मी ने साजिद खान को गेम का मास्टर माइंड बताया। टीना दत्ता की मां ने शालीन पर फेक दोस्ती का आरोप लगाया ,वहीं अर्चना गौतम ने अपनी बहन को सबसे अच्छा बताया।
Bigg Boss 16 News: सलमान खान ने टीना से मांगा जवाब
इस बार वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर मे हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक तरफ सलमान खान ने अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को घर मे वॉयलेंस क्रीएट करने पर क्लास लगाई वहीं दूसरी तरफ टीना दत्ता के शालीन के साथ झूठे रिश्ते पर सवाल उठाए। शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खान ने अर्चना गौतम को लड़ाई के दौरान मां बाप के ऊपर आने पर,दुसरो में मां बाप और परवरिश पर उल्टा सीधा बोलने पर डांट लगाई वहीं एम स्टैन को भी लताड़ पड़ी। सलमान खान में टीना दत्ता से शालीन के साथ बढ़ती झूठी नजदीकियों का पर्दा फाश किया। उन्होंने टीना से पूछा आप खेल किसके साथ खेल रहीं हैं। सलमान खान ने खुले शब्दों में शालीन को ये बताया कि टीना दत्ता उनके इमोशन से खेल रही हैं। जहां टीना दत्ता ने सलमान के सामने ये माना कि उनके और शालीन भनोत के बीच कोई रिश्ता नहीं है और न ही कोई प्यार का रिश्ता हो सकता है,दूसरे ही दिन टीना अपनी बात से बदलते दिखीं। टीना ने शालीन से वीकेंड के वार के बाद एक बार फिर कहा कि उनके मन मे शालीन के लिए फीलिंग है। बार बार अपने स्टेटमेंट से मुकरने वाली टीना आगे आने वाले हफ्तों में शालीन के साथ कैसी बॉन्डिंग शेयर करेंगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। फिलहाल तो टीना दत्ता की मम्मी चाहती हैं कि उनकी बेटी और शालीन भनोत के बीच कोई दोस्ती भी न रहे। क्या टीना अपनी मम्मी की बात सुनेगी? सलमान खान की डांट को समझ पाएंगी ये आगे ही पता चलेगा।
फाराह खान ने ली बिग बॉस हॉउस में एंट्री
बिग बॉस के मंच पर जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेन्स की फैमिली आपस मे रूबरू हुए वहीं रविवार को डायरेक्टर व कोरियोग्राफर फरहा खान ने भी घर मे एंट्री ली। जिसे सोमवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा। बिग बॉस के आदेश पर सभी घर वाले फ्रीज हुए और इस बीच फाराह खान घर में गयीं। अपने भाई साजिद खान को देख फाराह खान बेहद भावुक हो उठी। फाराह ने स्टेच्यू हुए साजिद को गले लगाया और फूट फूट कर रोई। साजिद भी अपने इमोशन को रोक नहीं पाए और वो भी फाराह के गले लग रोये। फाराह खान ने साजिद के खेल की तारीफ की और शिव, स्टैन और अब्दु को गले लगाया। ये सब इमोशनल मोमेंट दर्शकों को सोमवार के एपिसोड में देखने को मिलेगा।
शिव की मां ,प्रियंका के भाई घर वालों के साथ घर में बिताएंगे दिन
बिग बॉस सीजन 16 में पहली बार घर वालों को अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। सभी कंटेस्टेंट्स की फैमिली एक एक कर घर मे एंट्री लेंगे। घर में सबसे पहले फाराह खान, शिव की मां आशा, प्रियंका चाहर के भाई योगेश घर में जाएंगे। घर वाले अपनी फैमिली को देख भावुक होते दिखेंगे। शिव की आई अब्दु और स्टैन के साथ साथ निमृत को प्यार करती नजर आएंगी। इस बार कंटेस्टेन्ट की फैमिली नॉमिनेशन के लिए कन्फेशन रूम में जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया में क्या नए ट्विस्ट और चैलेंज आते है?कौन किसे बचाता है और कौन किसे डुबाता है?घर मे सभी कंटेस्टेंट्स की फैमिली जाएगी,और अपने अपने बच्चों को सपोर्ट करेगी।
