Bigg Boss 16 News: बिग बॉस के घर में हर सीजन में किसी का लव एंगल तो किसी की दोस्ती चर्चा का विषय बनी ही रहती है। बिग बॉस 16 में इस बार दोस्ती के नाम पर मंडली फेमस है तो प्यार के नाम पर फेक रिश्ता देखने को मिल रहा है। पहले सौंदर्या और गौतम के रिश्ते पर सवाल उठते रहे और अब शालीन और टीना का रिश्ता दर्शकों और घरवालों की समझ से परे है। टीना जो हमेशा इस रिश्ते को दोस्ती का नाम देती हैं। वे कभी शालीन से नाराज तो कभी पल भर में ही शालीन पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। न्यू ईयर के मौके पर एमसी स्टैन के लिए आयोजित किए गए शो के दौरान दोनों के रवैये ने सारे घरवालों को अचंभित कर दिया। शो शुरू होने के पहले दोनों में नोंक झोंक होती देखी गई। जैसे ही शो शुरू हुआ शालीन और टीना एक दूसरे के करीब देखे गए। ऐसे में घरवालों ने और बिगबॉस ने तो इनके रिश्ते पर सवाल उठाए ही मगर इस बार सलमान भी वीकेंड के वार पर दोनों की जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे। यही नहीं वीकेंड के वार के प्रोमो में अर्चना और एमसी स्टैन को भी सलमान खान आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16 News: शालीन के साथ डांस करने पर टीना की लगी क्लास
टीना दत्ता का गेम प्लान कभी शालीन से लड़ाई और कभी शालीन से प्यार के इर्द गिर्द ही घूमता नजर आ रहा है। घर से बेघर होने से पहले सलमान खान ने भी उन्हें समझाया था कि कहीं कोई उनका फायदा तो नहीं उठा रहा। जब टीना दोबारा घर में आईं तो कुछ दिन तो उन्होंने शालीन से दूरी बनाकर रखी। लेकिन वे ज्यादा दिनों तक ये कायम नहीं रख पाईं। अब एक बार फिर उनका गेम प्लान शालीन के साथ ही नजर आ रहा है। टीना को ये भी कहते सुना गया कि उन्हें प्यार हो रहा है लेकिन फिर वे अपनी बात से मुकर गईं। उनके बीच की खिचड़ी से खीझकर सलमान इस वीकेंड उन पर जमकर भड़कते नजर आएंगे। प्रोमो में देखा जा सकता है वे टीना से कहते हैं कि तुम्हारा अपना कोई स्टैंड नहीं है। जब वीक पड़ती हो तो उसके पास चली जाती हो फिर कभी अलग हो जाती हो। टीना कहती हैं ऐसा कुछ नहीं है उन दोनों के बीच। सलमान इस बात पर और भड़क जाते हैं। वे कहते हैं कुछ नहीं है तो चिपककर डांस क्यों करती हो। कोई और नहीं है इस पूरे घर में डांस करने के लायक।
अर्चना को दिखाएंगे बाहर का रास्ता
यूं तो बिग बॉस पर आरोप लगता रहता है कि वे अर्चना गौतम को कुछ नहीं कहते। यही नहीं वे घरवालों के साथ जब चाहे जैसा व्यवहार करती हैं, लोगों की फैमिली को भला बुरा कहती हैं उसके बावजूद उन्हें कुछ नहीं कहा जाता। लेकिन बीते हफ्ते एमसी स्टैन और अर्चना के बीच हुई लड़ाई में दोनों ने जो हदें पार की उससे सलमान भी भड़क उठे हैं। प्रोमों में वे दोनों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वे एमसी स्टैन से कहते हैं तुमने जो कुछ भी बोला सही था क्या। इस पर स्टैन कहते हैं जो उसके लिए कहा सही नहीं था। इसके बाद अर्चना से मुखातिब होते हुए सलमान कहते हैं आप को लगता है आप कुछ भी करती रहेंगी आप को कोई कुछ नहीं कहेगा। आपका यही एटीट्युड है तो आपके लिए अभी दरवाजा खेलता हूं आप निकल जाइए घर से। पिछले हफ्ते भी सलमान ने अर्चना को समझाने की कोशिश की थी। मगर अर्चना ने उनकी बात को दरकिनार कर एमसी स्टैन से पंगा लिया। इसका नतीजा है कि सलमान उन्हें बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
टास्क में टीना करेंगी शालीन का मुंह गंदा
आने वाले एपिसोड में बिगा बॉस के घर में होने वाले टास्क में टीना शालीन का आईना दिखाती नजर आएंगी। टास्क में घरवालों को बताना है कि किस कंटेस्टेंट की इमेज शो में धुंधली है। टीना शालीन के मुंह पर फोम लगाते हुए कहती नजर आ रही हैं कि शालीन की इमेज धुंधली है। इनका हमेशा मैं मैं ही होता है, सबकुछ अपने बारे में ही होता है। मैने अब इन्हें शाह बुलाना भी बंद कर दिया है। वहीं अर्चना गौतम टीना और शालीन दोनों के मुह पर फोम लगाती हैं। वे दोंनो के फेक रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि इनकी इमेज धुंधली है, अगर प्यार करते हो तो खुलकर बोलो।
नॉमिनेशन से बचने के लिए पूरे घर का राशन किया कुर्बान
इस हफ्ते बिग बॉस घरवालों के साथ किस्मत का खेल खेलते नजर आ रहे हैं। पहले बत्ती गुल, फिर मेलेे का टास्क करवाकर नॉमिनेशन और घर का राशन कमाने को मौका दिया। बीते एपिसोड में बिगबॉस नॉमिनेट हुए सदस्यों में से किसी दो को बचने का मौका देने के साथ घर के लिए राशन कमाने का टास्क देते हैं। इस टास्क में एक सदस्य के हाथ में किसी दूसरे सदस्य को बचाना या नॉमिनेट करने का अधिकार मिला। किस्मत का कनेक्शन ऐसा बैठा कि टीना के हाथ में शालीन और शालीन के हाथ में टीना के नाम का बॉकस आया। सभी घरवालों को लग रहा था कि वे दोनों बच जाएंगे। ऐसे में अर्चना एक बार फिर गेम पलट देती हैं। वे साजिद के नाम के बॉस को कुर्बान करने से मना कर देती हैं। वे कहती हैं सबने कर दिया अब टीना और शालीन में से कोई एक अपना बॉक्स करे वे साजिद को नॉमिनेट नहीं करेंगी। ऐसे में तीनों अपनी जिद पर अडे रहते हैं। आखिर में बिगबॉस टास्क को रद्द कर सभी को नॉमिनेट कर देते हैं। यही नहीं बिगबॉस घर में मौजूद पूरा राशन भी मंगवा लेते हैं। ऐसे में टीना और शालीन न तो नॉमिनेशन से बचते हैं और न ही किसी के पास राशन बचता है।
