Netflix Movies to Watch This Navratri
Netflix Movies to Watch This Navratri

Netflix Movies To Watch This Navratri: नवरात्रि और विजयदशमी का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाले हैं। जो हर युग में समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाते हैं। नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर जीत का प्रतीक है। और विजयदशमी का त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय का जश्न मनाता है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि अपने परिवार और खासकर बच्चों या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 6 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप इस नवरात्रि एंजॉय कर सकते हैं। आइए नेटफ्लिक्स पर मौजूद टॉप फिल्मों की लिस्ट देखें।

ओम शांति ओम (2007)

YouTube video

“ओम शांति ओम” नेटफ्लिक्स पर मौजूद बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। ये फिल्म एक जूनियर आर्टिस्ट ओम और एक बड़ी अभिनेत्री शांति प्रिया के प्यार की कहानी है। जिसमें प्यार, पुनर्जन्म और बदले को टिपिकल बॉलीवुड अंदाज में पेश किया गया है। ये पॉपुलर फिल्म एंटरटेनमेंट की गारंटी के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। जिसे आप वीकेंड पर जरूर एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – फराह खान

अभिनीत – शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, किरॉन खेर

IMDB Rating – 6.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

ए वेडनेसडे (2008)

YouTube video

2008 में रिलीज हुई फिल्म “ए वेडनेसडे” एक आम आदमी की कहानी है। जो अपने देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ अकेला लड़ता है। जिसमें अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह का दमदार अभिनय अंत तक आपको सीट पर बैठने के लिए मजबूर कर देता है। फिल्म के हर सीन में सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिलर है। जो आपको देश की न्याय प्रणाली और समाज के मुद्दों पर सोचने के लिए मजबूर करता है।

निर्देशक – नीरज पांडे

अभिनीत – नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, जिमी शेरगिल

IMDB Rating – 8.1/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

बुलबुल (2020)

YouTube video

बुलबुल एक बेहतरीन और रहस्यमई थ्रिलर है। जो आपको 19वीं सदी के बंगाल की गहराई में ले जाती है। फिल्म में तृप्ति डिमरी ने शानदार अभिनय किया है। जो फिल्म में एक पीड़ित, एक दिव्य शक्ति और एक चुड़ैल के किरदार को निभा रही हैं। फिल्म के हर सीन में एक नई पहेली खुलती है। ये फिल्म एक जादुई सफर है, जो आपके दिल और दिमाग दोनों को छू सकता है। ऐसे में इस नवरात्रि स्त्री शक्ति को प्रदर्शित करती फिल्म बुलबुल नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच है।

निर्देशक – अन्विता दत्त

अभिनीत – तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाओली दाम, राहुल बोस

IMDB Rating – 6.5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

आरआरआर (2022)

YouTube video

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर 2022 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्म थी। जिसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर ने दो दोस्तों के किरदार को निभाया है। ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारियों के संघर्ष की कहानी है। जो ब्रिटिश शासन और बुराई के खिलाफ सच्चाई की जीत को दर्शाती है। खास बात यह है कि फिल्म के कई दृश्य “रामायण और महाभारत” से प्रभावित हैं। ओवरऑल ये रोमांचक और भावनात्मक फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आती है।

निर्देशक – एस.एस. राजामौली

अभिनीत – एन.टी. रामाराव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट

IMDB Rating – 7.8/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

आदिपुरुष (2023)

YouTube video

2023 में सैफ अली खान, कृति सेनन और प्रभास जैसे कलाकारों के साथ रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष रामायण की एक भव्य प्रस्तुति है। पौराणिक रामायण कथा को एक नए और रोमांचक अंदाज में दर्शाया गया है। ये फिल्म दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट है। जो आपको भगवान राम के युग में ले जाएगा जहां राम ने बुराई के खिलाफ लड़कर अच्छाई को दोबारा स्थापित किया था। आदिपुरुष प्रेम, वीरता और धर्म के मूल्यों की याद दिलाती है। ऐसे में इस नवरात्रि आप भी अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स पर आदिपुरुष देखने का प्लान बना सकते हैं।

निर्देशक – ओम राउत

अभिनीत – प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह

IMDB Rating – 3.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

जवान (2023)

YouTube video

धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के साथ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान। शाहरुख खान के डबल रोल के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे अच्छा उदाहरण है। ये कहानी फिल्म के एक जेलर आजाद की है। जो एक गर्ल गैंग के साथ मिलकर बड़े अनोखे तरीके से भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ते हैं। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ कई बेहतरीन कलाकार हैं। जो आपको सही और गलत के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं। ये फिल्म बड़ों से लेकर बच्चों तक सबको पसंद आने वाली है। जिसे आप फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

निर्देशक – एटली कुमार

अभिनीत – शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति

IMDB Rating – 7.0/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
9 नवंबर, 2007ओम शांति ओमनेटफ्लिक्सरोमांटिक, ड्रामा
5 सितंबर, 2008ए वेडनेसडेनेटफ्लिक्सथ्रिलर
24 जून, 2020बुलबुलनेटफ्लिक्सथ्रिलर
25 मार्च, 2022आरआरआरनेटफ्लिक्सएक्शन, ड्रामा
16 जून, 2023आदिपुरुषनेटफ्लिक्सपौराणिक, एक्शन
7 सितंबर, 2023जवाननेटफ्लिक्सएक्शन, थ्रिलर

FAQ | क्या आप जानते हैं

फिल्म ‘आरआरआर’ का पूरा अर्थ क्या है?

फिल्म ‘आरआरआर’ का पूरा अर्थ राइज, रॉर, रिवॉल्ट है।

ए वेडनेसडे किस प्रकार की फिल्म है और यह कहानी कहां आधारित है?

ए वेडनेसडे थ्रिलर फिल्म है, जो मुंबई की न्याय प्रणाली और सामाजिक मुद्दों को दर्शाती है।

क्या बुलबुल फिल्म बंगाल की सच्ची कहानी पर आधारित है?

नहीं, “बुलबुल” किसी सच्ची कहानी पर आधारित नहीं है। ये फिल्म मुख्य तौर पर सामाजिक मुद्दों और स्त्री शक्ति पर प्रकाश डालती एक काल्पनिक कहानी है।

फिल्म जवान में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने कितने किरदार निभाए हैं ?

जवान में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है।

क्या फिल्म ओम शांति ओम दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म है?

जी हां, शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...