Festival Looks

Celebrity Festival Look: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों लाइमलाइट में हैं। हाल ही में नव्या ने पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करके सभी को इंप्रेस कर दिया। नव्या का हौसला बढ़ाने के लिए नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन नंदा भी शो में मौजूद रहीं। रैंप वॉक के दौरान नव्या हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस लुक में दिखीं। नव्या को अब फैशन इंडस्ट्री का नया फेस माना जा रहा है, हालांकि वे पहले से ही अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं।

Celebrity Festival Look: नो मेकअप लुक है फेवरेट

नो मेकअप लुक को पसंद करने वाली यह खूबसूरत एंटरप्रेन्योर अपने लुक्स का खास ध्यान रखती हैं। 25 साल की नव्या हमेशा ऐसे मेकअप लुक चुनती हैं, जिनसे वह खूबसूरत तो दिखें, लेकिन मेकअप ओवर न लगे। इस फेस्टिव सीजन में आप भी नव्या के मेकअप लुक्स ट्राई कर सकती हैं। नव्या आपको अक्सर नो मेकअप लुक में दिखेंगी। आंखों पर पतला लाइनर, पलकों पर ढेर सारा मस्कारा, लाइट ब्लश और न्यूड लिपस्टिक उन्हें शानदार लुक देते हैं।

डेवी मेकअप लुक शानदार

लाइट मेकअप पसंद करने वाली नव्या डेवी मेकअप करना भी पसंद करती हैं। यह उनकी स्किन टोन पर काफी सूट भी करता है। गालों पर शिमर हाइलाइटर, आंखों में डार्क मस्कारा और लाइनर, लाइट कलर का आईशैडो, ब्राउन टोन का लिप शेड आपको नव्या की तरह ही सटल लुक देंगे। अपनी आइब्रो को आईब्रो पेंसिल से शेप करना बिलकुल न भूलें।

फेस्टिव लुक के लिए एचडी मेकअप

नव्या अपने फेस्टिव लुक को काफी सोच समझकर चुनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं की तरह शानदार दिखना चाहती हैं तो आप एचडी मेकअप चुन सकती हैं। नव्या अपने मेकअप में सबसे ज्यादा ध्यान आंखों पर देती हैं। क्योंकि आंखों का परफेक्ट मेकअप ही आपको शानदार लुक देता है। इस फेस्टिव लुक को पाने के लिए नव्या ने आंखों पर लाइट कलर का शिमर आईशैडो लगाया है। इसके साथ डार्क लाइनर और मस्कारा लगाया है। गालों पर भी उन्होंने शिमरी ग्लॉस लगाया है। होठों पर न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी से लुक को कंप्लीट किया है।

ट्रेडिशनल लुक के लिए मैट मेकअप

कभी-कभी अपना मेकअप स्टाइल बदलना अच्छा है और नव्या भी ऐसा करती हैं। फेस्टिव सीजन में आप भी नव्या का ये मैट मेकअप लुक अपना सकती हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ये आपके लिए बेस्ट है। ये आपको शाइन फ्री शानदार लुक देगा। नव्या की तरह आप भी आंखों पर डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं, डार्क आई लाइनर, काजल और मस्कारा लगाएं। गालों पर मैट फिनिश वाला लाइट ब्राउन ब्लड यूज करें। लुक बदलने के लिए आप भी नव्या की तरह मैचिंग बिंदी लगा सकती हैं।

नजरें नहीं हटेंगी आप से

नव्या इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनका मेकअप कभी भी बहुत ओवर न लगे। इसके लिए वे अकसर पीच और ब्राउन टोन का यूज करती हैं। वे पलकों को वॉल्यूम देने पर भी फोकस करती हैं और यह बात​ उनके हर लुक में साफ नजर आएगी। वह गालों पर भी लाइट ब्लश यूज करती हैं।