बच्चों की 'नवजोत' सेरेमनी में छा गईं नताशा पूनावाला, बैग कलेक्शन देखकर आप हो जाएंगे दंग: Navjote Ceremony
Navjote Ceremony

Navjote Ceremony: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और उनकी पत्नी नताशा पूनावाला के बेटों डेरियस पूनावाला और साइरस पूनावाला के ‘नवजोत’ समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की कई तस्वीरें नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कीं। हमेशा की तरह इस बार भी फैशनिस्टा नताशा के लुक्स शानदार नजर आए। अपने यूनिक फैशन स्टाइल से उन्होंने अपने फैंस को इंप्रेस किया। नवजोत समारोह को पारसी धर्म में एक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सात से बारह वर्ष की उम्र के बीच बच्चों का दीक्षा समारोह होता है।

नताशा का रॉयल अंदाज  

इस समारोह में नताशा ने आइवरी और गोल्ड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी वियर की। साड़ी के बॉर्डर बारीक एंब्रॉयडरी कटवर्क किया गया था, जो इसे एलिगेंट लुक दे रहा था। साड़ी के साथ नताशा ने थ्री फॉर्थ स्लीव्स का स्टाइलिश प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी डायमंड नेकलेस पहना।

लाखों के बैग्स से कर चुकी हैं हैरान

नताशा पूनावाला बहुत ही स्टाइलिश हैं और अपने अनोखे फैशन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। डिजाइनर आउटफिट्स के साथ ही वे ब्रांडेड हैंडबैग की भी शौकीन हैं। मशहूर लग्जरी ब्रांड हेमीज से लेकर शैनल, फेंडी, बलेनसिएज, गुच्ची के हैंडबैग उनके कलेक्शन में शामिल हैं। खास बात ये है कि इनमें से अधिकांश की कीमत तो लाखों रुपए है। वहीं कुछ बैग्स एक्सक्लूजिव हैं और सिर्फ लिमिटेड एडिशन में ही उपलब्ध हैं।

24 लाख का यूनिक डॉल बैग  

पिछले दिनों मेट गाला 2023 में शामिल हुए ईशा अंबानी ने लेबल शैनल का यूनिक डॉल बैग कैरी किया था। यही बैग अब नताशा ने अपने ब्लैक लेस आउटफिट के साथ कैरी किया। नताशा ने 1986 का विंटेज शैनल कॉकटेल ड्रेस वियर की। वहीं शैनल का यह लील डॉग हैंडबैग उनके 2012 के कलेक्शन से लिया गया है। इस हैंडबैग में डॉल का इंडियन लुक काफी इंप्रेसिव है। ​क्रिस्टल की बिंदी, पर्ल माथा पट्टी, खूबसूरत से छोटे से मांग टीके से सजे इस बैग की कीमत करीब 24 लाख रुपए है।  

बीच थीम पर शैनल बैग

ईस्टर के मौके पर फैशन आइकॉन नताशा एलिगेंट लुक में नजर आईं। बीच थीम पर रखी गई पार्टी में नताशा ने खूबसूरत गोल्डन कलर का गाउन वियर किया। इसके साथ थीम को फॉलो करते हुए उन्होंने फ्लोट-फैशन लुक वाला शैनल बैग कैरी किया। इस बैग की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए थी।

कान की शेप का क्लच

नताशा अक्सर काफी डिफरेंट आउटफिट्स और एक्सेसरीज पसंद करती हैं। यही कारण है कि वे चर्चा में भी रहती हैं। ऑस्कर अवार्ड में पहुंची नताशा ने स्टैपलेस ब्लैक लेदर गाउन वियर किया। इस बैग के साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट में गोल्डन क्लच बैग कैरी किया। इस क्लच की खासियत थी इसकी शेप जो कान के जैसे नजर आ रही थी।

गोल्ड जितना कीमती यह गोल्डन क्लच

मशहूर फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड डायोर के एक इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ ही नताशा पूनावाला भी शामिल हुईं। नताशा ने इस दौरान एस्क्यू सिल्हूट वाली एम्बेलिश्ड मिनी ड्रेस वियर की। इस आइवरी ड्रेस ने नताशा बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ डायोर का सैडल गोल्डन बैग कैरी किया। इस बैग की कीमत करीब 3.25 लाख से ज्यादा है।

गोल्ड रश और खूबसूरत अदा

नताशा का यह कूल गोल्डन अवतार बेहद खूबसूरत है। उन्होंने स्टाइलिश व्हाइट शर्ट के साथ बहुत की डिफरेंट स्टाइल की गोल्डन स्टेटमेंट स्कर्ट वियर किया। अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने कैरी किया यह स्टाइलिश वैलेंटिनो बैग। इस गोल्डन कलर के बैग में ब्रांड वैलेंटिनो का लोगो बना था। इस बैग की कीमत भारत में करीब तीन लाख 75 हजार रुपए है।

हार्ट शेप का क्लच आया सुर्खियों में

मिलान में एवरोरा अवॉर्ड्स में पहुंची नताशा के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। फैशन डीवा ने  गुच्ची का आउटफिट पसंद किया। उन्होंने गुच्ची के आरिया कलेक्शन से एक प्लीटेड मेटैलिक गोल्ड गुच्ची सिल्क कैडी लेमे गाउन चुना। प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ब्लैक अपर पर रुच्ड डिटेलिंग थी। साथ में उन्होंने लिया ब्लैक फेदर आर्म वार्मर्स। लेकिन सबसे खास था नताशा का ब्रॉडवे दिल के आकार का सिल्वर क्लच। इस क्लच में ढेर सारे क्रिस्टल लगे थे, जो उसका लुक बढ़ा रहे थे। इसकी डिफरेंट शेप के कारण यह क्लच काफी सुर्खियों में रहा था।  

पांच लाख रुपए है इस क्लच की कीमत

मेट गाला हो, कोई पार्टी हो या फिर गेट टुगेदर नताशा अपने आउटफिट्स के साथ ही अपनी हैंडबैग पर ध्यान देना बिलकुल नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर के घर हुई एक हाउस पार्टी में नताशा ने मशहूर ब्रांड लुई वुइटन क्लच बॉक्स ​कैरी किया। इस क्लच बॉक्स की कीमत करीब पांच लाख रुपए थी।

इस बैग की कीमत में आ जाएगा बंगला

कुछ साल पहले सोशलाइट नताशा पूनावाला के एक हैंडबैग ने सुर्खियां बटोर ली थीं। एक इवेंट पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ शामिल हुई नताशा ने ब्लू कलर का हेमीज बैग लिया। दिखने में भले ही यह बैग साधारण लग रहा था, लेकिन इसकी कीमत लाखों में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेमीज कलेक्शन के इस द बिर्किन फॉबबर्ग बैग की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई। जिसके बाद नताशा इस बैग को लेकर काफी ट्रॉलिंग का शिकार भी हुईं। आपको बता दें यह बैग हेमीज के लिमिटेड एडिशन से लिया गया था।  

लाखों की कीमत का है हैंडबैग

नताशा की ड्रेसेज की च्वॉइस जितनी अच्छी है, उतनी ही शानदार पसंद उनकी एक्सेसरीज को लेकर है। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष बिल गेट्स से मिलने पहुंची नताशा बहुत ही बॉसी लुक में नजर आईं। उन्होंने चेक पैटर्न सूट वियर किया। साथ में हमेशा की तरह कैरी किया शानदार हैंडबैग। ब्रांड हेमीज का यह हैंडबैग काफी स्टाइलिश था, जिसकी कीमत थी करीब दो लाख रुपए।  

नताशा का फेवरेट हैंडबैग

वैसे तो नताशा हमेशा ही अपने आउटफिट्स के साथ मैचिंग के हैंड और क्लच बैग लेना पसंद करती हैं और अक्सर उन्हें रिपीट भी नहीं करती हैं। लेकिन एक क्लच बैग ऐसा भी है, जो वे कई बार कैरी करना पसंद करती हैं। क्रिस्टियन डायोर ब्रांड का यह गोल्डन क्लच बैग नताशा के फेवरेट हैंडबैग्स में से एक है। वह अक्सर इसे अपने इंडियन आउटफिट्स के साथ ही वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी कैरी करती हैं। क्रिस्टियन डायोर के इस गोल्डन बैग की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...