Nargis Fakhri Wedding: कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि फिल्म एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की शादी हो चुकी है। यह कहा जा रहा है कि नरगिस फाखरी ने अपने लंबे समय से अपने पार्टनर रहे टोनी बेग से गुपचुप शादी कर ली है और यह शादी लॉस एंजिल्स में हुई है। इस शादी में सिर्फ करीब के दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। आइए जानते हैं नरगिस फाखरी की शादी से जुड़ी हर डीटेल के बारे में।
नरगिस फाखरी की शादी

नरगिस फाखरी ने अपने लंबे समय के पार्टनर टोनी बेग से एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली है। यह खबर कितनी सच है इसके बारे में सिर्फ सूत्र ही बता रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि नरगिस फाखरी और टोनी बेग की शादी लॉस एंजिल्स में गुपचुप तरीके से हुई है। यह शादी लॉस एंजिल्स के एक लग्जरियस फाइव स्टार होटल में हुई। यह भी कहा जा रहा है कि शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। हालांकि, नरगिस फाखरी और टोनी बेग की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मल्टी टीयर वेडिंग केक नजर आ रहा है, जिसमें हैप्पी मैरिज और नरगिस का एन एफ और टोनी का टी बी लिखा हुआ है।
क्यों हुई गुपचुप तरीके से नरगिस फाखरी की शादी
टाइम्स ग्रुप को दिए गए एक इंटरव्यू में एक सूत्र का कहना है कि नरगिस और टोनी ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि शादी के समारोह की कोई भी तस्वीर बाहर न जाए, इसलिए लोगों को तस्वीर खींचने की मनाही की गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि नरगिस और टोनी की शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई और दोनों नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी पब्लिक आई का एजेंडा बने।
स्विट्जरलैंड में हनीमून

कहा जा रहा है कि नरगिस और टोनी शादी के बाद अपनी हनीमून को गुपचुप तरीके से ही स्विट्जरलैंड में सेलिब्रेट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नरगिस और टोनी पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों का मानना है कि अपने रिश्ते को निजी रखना ही सही है।
क्या कहा था नरगिस ने
एक इंटरव्यू में नरगिस ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह किसी को डेट कर रही हैं। उनके अनुसार, मैं डीटेल में नहीं जाना चाहती हूं लेकिन मेरी जिंदगी में कोई खास है। मैं बहुत खुश हूं। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मुझे कई लोग प्यार करते हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करेंगी तो उन्होंने कहा था कि ऑफिशियल क्या है? जो लोग शादीशुदा हैं, उन्होंने तो ऑफिशियल किया ही नहीं है। अच्छा प्यार वह है, जो स्थायी है, वो जो आपको नॉर्मल महसूस कराने के साथ यह महसूस कराए कि आप अपने घर में हैं।
कौन है नरगिस फाखरी के हस्बैंड टोनी बेग

टोनी कश्मीर में जन्मे एक बिजनेसमैन हैं, जिनका बिजनेस अब लॉस एंजिल्स में है। टोनी को पब्लिक की नजरों में रहना बिलकुल भी पसंद नहीं है। यही मुख्य वजह रही कि दोनों की शादी के बारे में लोगों को भनक तक नहीं पड़ी।
