Nandini Gupta Secret: राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया है। पिछले दिनों हुए ग्रैंड फिनाले समारोह में नंदिनी के नाम यह खिताब हुआ। 19 साल की नंदिनी जब दस साल की थी, तब उन्होंने मिस इंडिया बनने का सपना देखा था और अपनी कोशिशों से इस सपने को पूरा भी कर दिखाया। मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही नंदिनी असल जिंदगी में सादगी से रहना पसंद करती हैं। हालांकि इस सादगी में भी स्टाइल होती है।
लाइट कलर्स को प्राथमिकता
रतन टाटा और प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानने वाली नंदिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वे अकसर अपनी तस्वीरें और डांसिंग वीडियोज शेयर करती हैं। इससे साफ है कि यह खूबसूरत युवती कूल अंदाज में रहना पसंद करती है। फिर बात चाहे इंडियन आउटफिट्स की हो या फिर वेस्टर्न वियर्स की, नंदिनी ज्यादातर लाइट कलर्स पसंद करती हैं। नंदिनी का यह टॉप, प्लाजो विद हेम इसी कड़ी में शामिल है। नंदिनी ने यह व्हाइट फ्लोरल प्रिंट प्लाजो मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज और हेम के साथ वियर किया। इस सिंपल ड्रेस को हैवी लुक देने के लिए उन्होंने हैवी लॉन्ग इयररिंग्स पहने। साथ में मिडिल पार्ट टाइट बन बनाकर बड़ा सा फूल लगाया। नंदिनी का ये लुक काफी क्लासी लग रहा है।
सीक्वेंस स्टाइल है सुपर
नंदिनी खुद जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही स्टाइलिश है उनकी यह शिमर सीक्वेंस ड्रेस। मशहूर फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन की डिजाइन की गई इस ड्रेस का मल्टीकलर सीक्वेंस वर्क इसे बहुत ही शानदार लुक दे रहा है। नूडल्स स्ट्रैप्स इस ड्रेस में ग्लैमर जोड़ रही हैं। ड्रेस के बॉटम पर लगी लॉन्ग पर्ल लेस इसको और भी एलिगेंट लुक दे रही है। साथ में नंदिनी ने सिल्वर फुटवियर पहने, जो उनका ओवरऑल लुक अच्छा बना रहे थे। डेवी मेकअप के साथ नंदिनी ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
आफ्टर पार्टी लुक है इंप्रेसिव
मिस इंडिया प्रतियोगिता की आफ्टर पार्टी लुक की फोटोज भी नंदिनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस सिल्वर शिमर ड्रेस में नंदिनी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस नूडल स्ट्रैप ड्रेस के साथ नंदिनी में डेवी मेकअप लुक को चुना। उन्होंने पार्टी लुक देने के लिए आंखों को बोल्ड लुक दिया।
नेचर लवर हैं नंदिनी
नंदिनी नेचर लवर हैं और उन्हें अपने लुक में नेचर से कुछ न कुछ जोड़ना पसंद है। मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान हुए एक फोटोशूट में नंदिनी ने पिंक कलर का सूट वियर किया। इस सूट के साथ नंदिनी ने डबल बटन शॉर्ट ब्लेजर पहना। पेंट की फंट प्लेट्स इसे एलिगेंट लुक दे रही थी। नंदिनी का यह आउटफिट काफी सोबर लुक दे रहा था। अपने लुक को बढ़ाने के लिए उन्होंने बालों में फूल लगाया। गले में पतली से चेन और छोटा सा पेंडेंट पहना।
बॉडीकॉन ड्रेस में हॉट लुक
नंदिनी हमेशा अपने लुक्स चेंज करने में विश्वास रखती हैं। अपनी इस लाइट सी ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में उनकी यह कोशिश काफी हद तक पूरी होती नजर आई। इस वन शोल्डर ड्रेस में नंदिनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लॉन्ग इयररिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट पहना। समर के लिए नंदिनी का यह लुक परफेक्ट है।
वार्डरोब में शामिल ब्राइट कलर्स
नंदिनी की वार्डरोब में आपको ब्राइट कलर्स भी मिलेंगे, जो उन्हें दूसरों से अलग दिखाने में भी मदद करते हैं। अगर आप भी नंदिनी के तरह ही सिंपल अंदाज में सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं तो आपको नंदिनी को फॉलो करना चाहिए। जैसा इस सिंपल येलो ड्रेस में नंदिनी ने किया है। इस नूडल स्ट्रैप शॉर्ट ड्रेस का सिंपल होना ही इसकी खूबी है। साथ में लगी बेल्ट इसका लुक और भी बढ़ा रही है। नंदिनी ने इसके साथ भी लाइट मेकअप लुक चुना।
ब्लैक है फेवरेट
ब्लैक एक ऐसा कलर है जो अधिकांश लोगों को पसंद होता है। नंदिनी की यह ब्लैक ड्रेस किसी भी समर पार्टी के लिए परफेक्ट है। इस शॉर्ट स्कर्ट विद कोट ड्रेस में लेस की स्टाइलिंग की गई है, जो इसे डिफरेंट लुक दे रही है। नंदिनी ने इसके साथ पोनी टेल बनाई। मेकअप में सिर्फ आंखों को हाईलाइट किया।
समर में इससे अच्छा क्या है
नंदिनी कंफर्ट फैशन में विश्वास रखती है और यह बात उनकी फोटोज व वीडियो में साफ नजर आती है। एक खूबसूरत रात में अगर आप भी नंदिनी की तरह समुद्र की लहरों को निहारना चाहती हैं तो यह कूल लुक परफेक्ट है। नंदिनी ने ब्लैक प्रिंटेड शॉर्ट के साथ ब्लैक स्पेक्डी टॉप वियर किया। समर आउटिंग के लिए यह एक परफेक्ट लुक है।
सिंपल प्रिंटेड मिडी ड्रेस
प्रिंटेड मिडी ड्रेस हमेशा से ही आंखों को सुकून और आपको कूल लुक देती हैं। ये समर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। नंदिनी की यह नूडल स्ट्रैप वी नेक ड्रेस बहुत ही सिंपल है। लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए अच्छा विकल्प है। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट पर्ल चोकर पहना है, जो लुक को बढ़ा रहा है।
शरारा लुक है शानदार
एक फोटोशूट में नंदिनी ने ब्लैक कलर की शरारा ड्रेस वियर की है। इस ड्रेस में उन्होंने ब्लैक कलर के सिंपल शरारा के साथ हैवी वर्क ब्लैक टॉप वियर कर रखा है। इस राउंड नेक टॉप का मिडिल कट इसे ग्लैमरस लुक दे रहा है। ट्रांसपेरेंट स्लीव्स ड्रेस को और एलिगेंट बना रही हैं। कुल मिलाकर अगर आप भी किसी पार्टी के लिए सिंपल लुक चाहती हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है।
ब्लू नेट ड्रेस
नंदिनी को ब्राइट कलर्स पसंद हैं और वे ऐसे कलर्स पसंद करती हैं जो उनको अलग लुक दें। जैसा की यह कोबाल्ट ब्लू कलर की ड्रेस। कोबाल्ट ब्लू कलर इन दिनों ट्रेंडिंग है। यह काफी ब्राइट है और इसे वियर करने से आप अलग ही नजर आते हैं। नंदिनी ने इस कलर में नेट ड्रेस चुनी। नेट ड्रेस भी समर में काफी स्टाइलिश लगती है। नूडल स्ट्रैप इस ड्रेस में ग्लैमर जोड़ रही हैं। साथ में नंदिनी ने सिल्वर कलर की बालियां वियर की हैं। नंदिनी का यह काफी खूबसूरत लग रहा है।
लहंगा चुनें डिफरेंट
अपना एक अन्य फोटोशूट कवर करते हुए नंदिनी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया ट्रेंडिंग ग्रीन। लहंगे के बोटम पर बारीक सिल्वर वर्क हो रहा है। नंदिनी ने इसके साथ सिल्वर ब्रालेट वियर किया। ग्रीन कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी ट्रेंड में चलने वालों में से हैं तो समर वेडिंग या फंक्शन में इस तरह का लहंगा अपको पहली लिस्ट में शामिल करना चाहिए।
