Summary: कोस्टा रिका में दिखी दुर्लभ नारंगी शार्क, सफेद आंखों ने सबको किया हैरान

कोस्टा रिका में पहली बार मिली सफेद आंखों और चमकीली नारंगी त्वचा वाली दुर्लभ शार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका रंग दो दुर्लभ जेनेटिक कंडीशंस का नतीजा है।

Orange Shark Fish: दुनिया के कई हिस्सों में कभी-कभी कुछ हैरान करने वाली चीजें पाई जाती है जिसे देखकर और सुनकर लोग हैरान परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ समुद्र में देखने को मिला है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल हो गया। हाल ही में कोस्टा रिका के एक मछुआरे को कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। यह दुर्लभ नारंगी त्वचा और सफेद आंखों वाली इस शार्क को देखकर लोग दंग रह गए। इस तरह की शार्क पहली बार मिली है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वैज्ञानिक भी देखकर इस अजीब मछली को हैरान रह गए।

दरअसल, कोस्टा रिका के टोर्टुगुएरो नेशनल पार्क के पास समुद्र में मछली पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान छह फीट से ज्यादा लंबी एक शार्क मछली पकड़ी गई। मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका के तट पर एक ऐसी ही चमकीली नारंगी शार्क देखी गई, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में तूफान ला दिया।

इन सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। नेटिजन्स इसे देखकर आश्चर्यचकित रह गए और इसे ‘गोल्डफिश’ शार्क कहने लगे। यह कोई साधारण शार्क नहीं, बल्कि चमकीले नारंगी रंग की शार्क थी। जिसकी आंखें दूध की तरह सफेद थीं और यह किसी रहस्यमयी जीव की तरह लग रही थी, क्योंकि इससे पहले किसी ने ऐसी शार्क नहीं देखी थी। तब कुछ मछुआरों ने इसे समुद्र की 37 मीटर की गहराई में देखा था, जो आम शार्क से बिल्कुल अलग थी। उसकी आंखें सफेद थीं, और शरीर चमकीले नारंगी रंग का था। मछुआरों ने तुरंत शार्क की तस्वीरें खींचीं और फिर उसे पानी में वापस छोड़ दिया।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शार्क का यह खास रंग दो बेहद दुर्लभ जेनेटिक कंडीशंस की वजह से है। पहला अल्बिनिज्म, जिसमें जानवर की त्वचा और आंखों का रंग हल्का हो जाता है। दूसरा जैन्थिज्म, जिसके कारण जानवर की त्वचा या स्केल्स पीले-नारंगी रंग के दिखते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, इन दोनों ही जेनेटिक कंडीशन्स के कारण शार्क के शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन सही से नहीं हो पाया, और यही वजह है कि उसके शरीर का रंग भूरा या नीला होने के बजाय चमकीला नारंगी हो गया। इन सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। नेटिजन्स इसे देखकर आश्चर्यचकित रह गए और इसे ‘गोल्डफिश’ शार्क कहने लगे।

Orange Shark Fish-Researchers also could not understand the mystery
This is how this shark looked?

बता दें, यह मछली नॉर्मल नर्स शार्क ही थी, लेकिन उसका रंग बेहद अनोखा था। उसकी आंखें सफेद थीं और शरीर चमकदार ऑरेंज, जिससे वह बाकी शार्कों से बिल्कुल अलग नजर आ रही थी। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने कहा कि नर्स शार्क काफी ज्यादा खास होती हैं क्योंकि ये बिना तैरे अपने गलफड़ों से पानी खींचकर सांस ले सकती हैं। यही वजह है कि इसे देखकर लोग पहले तो चौंक गए और इसे गोल्डफिश जैसा समझ बैठे।शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज स्थानीय नर्स शार्क प्रजातियों की जेनेटिक विविधता को समझने में अहम भूमिका निभा सकती है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...