एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की बोल्डनेस ने कर दिया फैंस को दीवाना: Mrunal Cannes Looks
Mrunal Cannes Looks

Mrunal Cannes Looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में इस बार बॉलीवुड ब्यूटीज ने खूब लाइमलाइट हासिल की है। इन  फैशन फिएस्टा डीवाज ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि स्टाइल, फैशन, ग्लैमर और बोल्डनेस के मामले में वो कहीं पीछे नहीं हैं। कान्स 2023 कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का डेब्यू ईयर बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहली बार इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। मृणाल का डेब्यू धमाकेदार रहा है। एक ओर जहां उनके इंडियन लुक ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं कान्स के रेड कार्पेट पर उनका बोल्ड लुक देख सभी हैरान रह गए।

व्हाइट गाउन और बोल्ड कट्स

कान्स की रेड कार्पेट एंट्री के लिए मृणाल ने व्हाइट कलर का बोल्ड गाउन वियर किया। डिजाइनर और फैशन ब्रांड फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया के इस गाउन की खासियत थी इसके बोल्ड साइड कट्स। इस पूरे गाउन पर फ्लावर की बिग डिटेलिंग इसे गॉर्जियस लुक दे रही थी। गाउन की लॉन्ग फेदर ट्रेल से इसका लुक और भी शानदार नजर आ रहा था। गाउन के प्लंजिंग वन शोल्डर नेकलाइन मृणाल के लुक में ग्लैमर जोड़ रही थी। ब्रांड क्रिश्चियन लुबोटिन की हील्स पहनकर फेस्टिवल में पहुंची मृणाल ने डस्की मेकअप लुक को चुना। सेंटर पार्ट स्ट्रेट हेयर डू ने उन्हें सटल लुक दिया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स वियर किए। कुल मिलाकर एक्ट्रेस का यह लुक कान्स इवेंट के लिए परफेक्ट नजर आया। फैंस ने मृणाल के सोशल मीडिया अकाउंट पर गॉर्जियस, ब्यूटीफुल, प्रिंसेस ऑफ हार्ट, प्रिसेंस नूरजहां एट कान्स 2023, जैसे कमेंट किए हैं। आपको बता दें 30 साल की मृणाल की फिल्म सीता रामम्, जर्सी, सुपर 30 जैसी कई फिल्में बड़े पर्दे पर धूम मचा चुकी हैं। फिल्म सीता रामम् में उन्होंने प्रिंसेस नूरजहां का रोल निभाया था, जिसे दर्शक आज भी भुला नहीं पाए हैं।

इस लुक को लेकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

इससे पहले मृणाल डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई ऑफ व्हाइट शेड की ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस का हुड इसे अलग लुक दे रहा था। इस पूरी ड्रेस पर व्हाइट एंड गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। इस कटआउट ड्रेस के साथ मृणाल ने क्रिश्चियन लुबोटिन की हील्स वियर की और इस बार भी डस्की मेकअप लुक ही चुना। हालांकि मृणाल के इस लुक को उनके फैंस का मिला जुला रिएक्शन मिला है। कुछ यूजर्स को उनका यह लुक बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इसे फैशन डिजास्टर तक बता डाला। वहीं कुछ ने लिखा कि इंडियन आउटफिट्स के साथ फैशन के नाम पर कुछ भी किया जा रहा है। हालांकि अधिकांश फैंस ने मृणाल के इस लुक की तारीफ भी की है।

साड़ी में सोबर लुक

कान्स में मृणाल का शिमरी साड़ी लुक बहुत ही शानदार रहा। देसी लुक के लिए मृणाल ने फाल्गुनी और शेन पिकॉक द्वारा डिजाइन की गई लैवेंडर ब्लिंग साड़ी चुनी। इस हैवी सीक्वेंस एम्ब्रायडरी साड़ी की खूबसूरत स्टाइलिश प्लेट्स इसे शानदार और डिफरेंट लुक दे रही थीं। अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए मृणाल ने डीप हार्ट शेप स्ट्रैप ब्लाउज वियर किया। साथ में पहने लॉन्ग मैचिंग स्टेटमेंट ईयररिंग्स। साड़ी का लंबा पल्लू इसमें ग्लैमर जोड़ रहा था। ओपन हेयर डू और लाइट मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। मृणाल का यह लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आया और उन्होंने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।

बोल्डनेस ओवरलोड

फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची मृणाल का पहले दिन का लुक उनके फैंस के दिल को छू गया। इस दिन एक्ट्रेस बहुत ही बोल्ड लुक में नजर आईं। मृणाल ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी ड्रेस पहनी। इस बोल्ड आउटफिट में उन्होंने एक नेट शियर पैंट के साथ बॉडिसूट टॉप वियर किया, साथ में पहना एक शिमर कोट। इस कोट ने उनके लुक में ग्लैमर जोड़ा, वहीं ट्रांसपेरेंट पैंट ने बोल्डनेस। लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स और बोल्ड आई मेकअप से मृणाल ने अपने लुक को कंप्लीट किया।