mridul in bigg boss 19
mridul in bigg boss 19

Summary: . Bigg Boss 19 में मृदुल, अशनूर और गौरव की बातचीत बनी सुर्खी – ‘सैयारा’ के फेक प्रमोशन का खुलासा

‘बिग बॉस 19’ में मृदुल तिवारी ने खुलासा किया कि सैयारा के वायरल इमोशनल रिएक्शन वीडियो असली नहीं थे, बल्कि मेकर्स ने इन्फ्लुएंसर्स को ऐसा कंटेंट बनाने के लिए कहा था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और दर्शकों ने फिल्म प्रमोशन के इस “PR स्टंट” पर नाराज़गी जताई।

Mridul Tiwari Shocking Statement: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते एक ऐसी बातचीत हुई जिसने पूरे सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। एपिसोड के दौरान मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और अशनूर कौर ने न सिर्फ हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सैयारा पर चर्चा की, बल्कि इस बातचीत में मृदुल के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया।

एपिसोड के दौरान किचन एरिया में गौरव, अशनूर और मृदुल के बीच फिल्म सैयारा को लेकर एक सामान्य-सी बातचीत शुरू हुई। गौरव खाना बना रहे थे और मृदुल गुनगुनाते हुए फिल्म का टाइटल सॉन्ग गा रहे थे। इसी बीच गौरव ने मुस्कराते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी, लेकिन सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन वीडियो देखे हैं, उनसे लग रहा था कि यह बहुत इमोशनल कहानी होगी। इस पर मृदुल ने हल्की हंसी के साथ कहा कि उन्हें तो फिल्म देखकर हंसी आई थी, क्योंकि उन्हें यह सब बनावटी लगा।

इसके बाद उन्होंने बड़ा दावा किया कि फिल्म के वायरल रिएक्शन वीडियो असली नहीं थे। उनके मुताबिक, मेकर्स ने कुछ इन्फ्लुएंसर्स और इंस्टाग्राम यूज़र्स को ऐसे वीडियो बनाने के लिए कहा था जिसमें वे फिल्म देखकर रोते और भावुक होते दिखाई दें। मृदुल के मुताबिक, “लोगों को खुद कहा गया था कि जाकर इमोशनल रिएक्शन दो ताकि फिल्म की हाइप बढ़े।” गौरव और अशनूर दोनों इस बात पर हैरान रह गए। अशनूर ने तुरंत कहा कि अगर यह सच है, तो यह साफ तौर पर एक “PR स्टंट” है जो दर्शकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करता है।

बातचीत के दौरान तीनों ने फिल्म की क्वालिटी पर भी अपनी राय रखी। अशनूर ने कहा कि सैयारा एक वन-टाइम वॉच फिल्म है। ठीक है, लेकिन इतनी इमोशनल नहीं जितनी उसे दिखाया गया। गौरव ने भी माना कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी, पर अब देखने की इच्छा खत्म हो गई है क्योंकि सोशल मीडिया पर दिखाए गए रिएक्शन शायद सच्चे नहीं थे। वहीं मृदुल ने साफ कहा कि उन्हें फिल्म ओवरहाइप्ड लगी और कहानी में वह गहराई नहीं थी जो ट्रेलर या रिएक्शन क्लिप्स में दिखाने की कोशिश की गई थी।

जैसे ही एपिसोड प्रसारित हुआ, X पर #MridulTiwari और #Saiyaara ट्रेंड करने लगे। दर्शकों ने मृदुल की ईमानदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि आखिर किसी ने तो सच बोला। कई यूज़र्स ने फिल्म के प्रमोशन को “फेक इमोशन कैंपेन” बताया और कहा कि अगर दर्शकों को रोने के लिए पैसे दिए गए, तो यह एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि मैनिपुलेशन है। कुछ ने मज़ाक में लिखा कि “हम हर सोमवार अपने वर्कलोड देखकर फ्री में रो लेते हैं, पैसे देने की ज़रूरत नहीं।”

एक अन्य यूज़र ने लिखा कि सैयारा जैसी फिल्मों को जबरदस्ती इमोशनल दिखाकर प्रमोट करना इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि इससे असली भावनाओं की अहमियत कम होती है। वहीं, कुछ फैंस ने यह भी कहा कि अगर यह सब मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी थी, तो वह अब उलटी पड़ती दिख रही है क्योंकि दर्शक अब सोशल मीडिया पर कही हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...