Summary: सऊदी अरब में मिस्टर बीस्ट और खान ब्रदर्स की मुलाकात, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
मिस्टर बीस्ट ने बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार—शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अपनी एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय फोरम 2025 के दौरान की है, जहां ये सभी हस्तियां एक साथ नजर आईं।
Mr Beast and Khan Brothers Meet: मिस्टर बीस्ट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वे अपने बड़े-बड़े गिवअवे, अनोखे चैलेंज और सोशल वर्क से दुनियाभर में मशहूर हैं। मिस्टर बीस्ट का असली नाम जिम्मी डोनाल्डसन है। वह सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं करते, बल्कि अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल सामाजिक बदलाव लाने के लिए भी करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया है। मिस्टर बीस्ट ने बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार—शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान—के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। ऐसा बहुत ही कम होता है, जब बॉलीवुड के तीनों खान एक-साथ नजर आते हो, लेकिन जब अगर साथ दिख जाएं तो फैंस काफी खुश हो जाते हैं।
मिस्टर बीस्ट और खान ब्रदर्स की दिलचस्प मुलाकात

दरअसल, मिस्टर बीस्ट ने ये फोटो 16 अक्टूबर की रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली। इस तस्वीर में मिस्टर बीस्ट तीनों खान ब्रदर्स के साथ खुशी के पल बिताते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद में हुए एक खास कार्यक्रम की है। इस दौरान सलमान खान ब्लू सूट में दिख रहे हैं तो वहीं शाहरुख खान ऑल ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि आमिर खान काली शेरवानी और सफेद पजामे में हैं। वहीं मिस्टर बीस्ट ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग पैंट के साथ नजर आए। इस पोस्ट के साथ यूट्यूबर ने कैप्शन में लिखा, हे इंडिया, क्या हमें साथ में कुछ करना चाहिए?
मिस्टर बीस्ट की तस्वीर ने मचाई हलचल
From Bollywood to YouTube ~ this frame just broke the internet 🔥 #SalmanKhan #MrBeast #SRK #AamirKhan” pic.twitter.com/g62LtRN5R5
— 𝗠𝗮𝗮𝘇 (@ibeingMaaz) October 17, 2025
इस पोस्ट को शेयर करते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, यह बहुत बड़ा है। मिस्टर बीस्ट के पास तगड़ा इन्फ्लूएंस है। दूसरे यजर ने लिखा, “यहां कई बड़े और प्रभावशाली लोग है ऐसे ही उनके कंधों पर हाथ रखने से हिचकिचाएंगे। एक यूजर ने लिखा, ‘अंबानी के बाद अब मिस्टर बीस्ट ने कर दिखाया- तीनों खान को एक फ्रेम में लाना कोई आसान बात नहीं।’ दूसरे ने मजाक में कहा, ‘मिस्टर बीस्ट का अगला कोलैब शायद बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ही हो।’
सऊदी अरब के मंच पर बॉलीवुड की धमाकेदार एंट्री
कुछ दिन पहले सऊदी अरब के रियाद में इंटरनेशनल मंच पर जॉय फोरम का आयोजन हुआ है जिसमें कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। इसी इवेंट में बॉलीवुड की ओर से आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख भी गए थे। ये तस्वीर वहीं की बताई जा रही है। जॉय फोरम 2025 गुरुवार, 16 अक्टूबर और शुक्रवार, 17 अक्टूबर को हो रहा है। इस इवेंट में कई प्रोग्राम होंगे, जैसे कॉन्फ्रेंस, एक्सपो, वर्कशॉप, समझौते और नए अवसर। अलग-अलग इंडस्ट्री के टैलेंटेड लीडर्स को बुलाकर, जॉय फोरम एक ऐसा मंच है जहां नए आइडियाज, नई तकनीक और मनोरंजन के नए तरीके दुनिया के सामने पेश किए जाते हैं।
मिस्टर बीस्ट बने यूट्यूब के सबसे बड़े सुपरस्टार
मिस्टर बीस्ट ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत 2012 में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने लोगों को लाखों डॉलर कैश, कारें और घर जैसी चीजें देना शुरू किया। आज यूट्यूब पर दुनिया के सबसे बड़े और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। अक्टूबर 2025 तक, उनके यूट्यूब चैनल MrBeast पर लगभग 444 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उनके वीडियो न केवल एंटरटेनिंग होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए टीम सीज़ और महासागरों की सफाई के लिए बड़े अभियानों की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था करने के लिए फूड बैंक और MrBeast Burger नाम से एक फूड चेन भी शुरू की। आज मिस्टर बीस्ट यूट्यूब के सबसे बड़े और प्रभावशाली क्रिएटर्स में गिने जाते हैं, जिनके करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और वीडियो को अरबों बार देखा जा चुका है।
