Mouni Cannes Debut: फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपने किरदार जुनून से सभी को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का फैशन का असली जुनून कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आया। इस खूबसूरत एक्ट्रेस की धमाकेदार और ग्लैमरस रेड कार्पेट एंट्री ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौनी ने ऐसी ड्रेसेज चुनीं जिनमें उनका फिगर बहुत ही खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट हो रहा था।
ब्लैक फिश कट गाउन में गजब की मौनी
कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां दुनियाभर की मीडिया की नजरें होती हैं। ऐसे में इंटरनेशनल लेवल पर छाने के लिए कान्स का रेड कार्पेट काफी मायने रखता है। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी एंट्री को इंप्रेसिव बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कान्स में दूसरे दिन के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का फिश कट ऑफ शोल्डर गाउन चुना। अपने परफेक्ट लुक के लिए मौनी ने मशहूर इंटरनेशनल तुर्की डिजाइनर तारिक एडिज का आउटफिट चुना। गाउन के नेकलाइन को ग्लैमरस बनाने के लिए उस पर फ्लावर पैटर्न का बो बनाया गया था। आइवरी कलर का यह फलावर बो इस गाउन को शानदार लुक दे रहा था। गाउन की लॉन्ग ट्रेल इसे और भी स्टाइलिश बना रही थी। मौनी ने अपने लुक को सटल रखने के लिए डस्की मेकअप लुक चुना। सेंटर पार्ट से डिवाइड हेयर डू उन्होंने करवाया। साथ ही नो ज्वेलरी लुक चुना। मौनी का यह लुक काफी इंप्रेसिव था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस उनके लिए प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।
येलो गाउन में स्टाइलिश लुक
कान्स के पहले दिन के लिए मौनी ने बहुत ही स्टाइलिश लुक अपनाया। मौनी ने दुबई के डिजाइनर स्टोर एटेलियर जुहरा का वन शोल्डर ब्राइट येलो गाउन वियर किया। इस बड़े से गाउन में ब्यूटीफुल मौनी का लुक इतना गॉर्जियस नजर आया कि एक बार को सभी की निगाहें उन पर ठहर गईं। इस फ्लोर लेंथ गाउन की बड़ी से बैक बो ने इसे बहुत ही शानदार लुक दिया। इसी के साथ इस गाउन में कई ऐसी डिटेल्स थीं, जो इसे स्टाइलिश बना रही थीं। बो की बड़ी ट्रेल के साथ ही इसकी स्लीव्स पर की गई माइक्रो प्लीट्स डिटेल्स इसके लुक को बढ़ा रही थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने मल्टीकलर चोकर वियर किया। अपना स्वैग दिखाते हुए एक्ट्रेस ने ब्लैक सनग्लासेस लगाए। मौनी का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई एक्ट्रेस को गॉर्जियस बता रहा है तो कोई हार्ट भेज उन्हें ब्यूटीफुल बोल रहा है।
लाखों की फैन फॉलोइंग
आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र और गोल्ड जैसी बिग बजट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं 37 साल की मौनी रॉय बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे अक्सर अपने पति सूरज नांबियार के साथ ट्रेवल पर जाती हैं और उनकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती हैं। यही कारण है कि मौनी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग कई बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेज से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके 27 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
