Web Series 2021
Web Series 2021

Web Series 2021: साल २०२१ को गुजरने में गिनती के दिन हैं। हर बीता साल कुछ अच्छी और बुरी यादें देकर जाता है। आज इस आर्टिकल में ओटीटी प्लेटफार्म पर उन सीरीज के बारे में बात करेंगे जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया तो चलिए नजर डालते हैं साल २०२१ की उन वेबसीरीज को जो 2022 में भी याद रखी जाएंगी।

यूपीएससी की कहानी

वेबसीरीज: एस्पिरेंट्स
क्रिएटर: अपूर्व सिंह
एक्टर: नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार,अभिलाष, सन्नी हिंदुजा,नमिता दुबे

Aspirants Web Series 2021
Web Series 2021

अरे भाई! यह यूपीएससी, मेडिकल, इंजनियरिंग के कड़े एंट्रेंस एग्जामों में हर साल न लाखों की तादाद में प्रतियोगी बैठते हैं। अमूमन बहुत-से भारतीय मां-बाप का सपना होता है बिटुआ हमारा बड़ा होकर डॉक्टर, इंजीनियर या कलेक्टर ही बनेगा। लेकिन सपने और हकीकत में फर्क है। इसका एग्जाम तो बहुत लोग देते हैं लेकिन एंट्री कुछ एक को ही मिलती है। फिल्ममेकर्स के साथ दर्शकों को भी यह टॉपिक भाया है। इससे पहले पंचायत राज, कोटा फैकट्री सीरीज जो इन एग्जामों पर बेस्ड थी, पसंद की गई। इसी कड़ी में एस्पीरेंट्स भी दर्शकों ने पसंद की। इसकी कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में यूपीएससी को निकालने के लिए आते हैं। राजेंद्र नगर में पीजी की जिंदगी, प्री, मेन और एग्जाम क्लियर करने का प्रेशर फिल्म में बखूबी दिखाया है। इसकी पांचों सीरीज कमाल की थीं।

कंट्रोवर्सी में नंबर वन

वेबसीरीज: तांडव
क्रिएटर: अली अब्बास जफर
कास्ट: सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिय़ा, अली अब्बास जफर

taandav Web Series 2021
Web Series 2021

जैसा नाम वैसा गुण लोगों में तो सुना था लेकिन तांडव वेबसीरीज पर बिल्कुल सटीक बैठा। इसके एक सीन पर कुछ ऐसा तांडव मचा कि बस आफत ही आफत हो गई। कहने को तो ये वेबसीरीज पॉलटिकल सटायर बेस्ड रही। जिसकी कहानी भारत की राजधानी दिल्ली के आस-पास घूमती है। इसमें सिस्टम को लेकर कुछ सवाल थे। सीरीज का एक सीन है जिसका पॉलटिकल लीडर्स ने भी जमकर विरोध किया। सीन था कि एक नाटक का मंचन हो रहा है जिसमें परफॉर्मर आजादी की बात करता है। वह मंच पर शिव का पात्र निभा रहा है, एक डायलॉग में वह कहता नजर आता है: आजादी वॉट द…
महाराष्ट्र में बीजेपी एमएलए राम कदम ने तो क्रिएटर्स के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज करवाई थी। सोशल मीडिया पर भी इसे काफी ट्रोल भी किया गया।

सस्पेंस है गर पसंद

वेबसीरीज: द लास्ट आवर
क्रिएटर: अमित कुमार, अनुपमा मिंज
एक्टर: संजय कपूर,कर्मा तपाका

the last hour Web Series 2021
Web Series 2021

सस्पेंस और मिस्ट्री आपको पसंद है तो लास्ट आवर सीरीज आपको देखनी चाहिए। हम सभी भारतीय अलौकिक शक्तियों में विश्वास करते हैं। मरने के बाद के जीवन, मरने के बाद आत्मा का भटकना, पुराने कर्म ऐसी बहुत-सी चीजे हैं जिन पर विश्वास करते हैं। द लास्ट आवर सीरीज में भी कुछ ऐसा ही नजर आया। इस कहानी में आपको नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम शहर के जीवन का ताना-बाना नजर आएगा। इस कहानी का प्रमुख किरदार कर्मा तपाका है जो कि शमन यानी कि आत्माओं से बात करने वाला व्यक्ति है। इसमें आप काफी समय बाद संजय कपूर के अभिनय को भी देख सकते हैं।

वुमन एम्पावरमेंट को झलकाती

वेबसीरीज: आर्या पार्ट टू

क्रिएटरः राम माधवानी
एक्टर: सुष्मिता सेन, अंकुर भाटिया,विकास कुमार आदी

aarya part 2 Web Series 2021
Web Series 2021

एक्टर सुष्मिता सेन निजी जीवन में जिस तरह वह एक मजबूत औरत के तौर पर खड़ी हैं वेबसीरीज आर्या में भी वह ऐसी ही नजर आती हैं। अगर आप महिला सशक्तीकरण आधारित स्टोरी को पसंद करते हैं तो यह वेबसीरीज आपको निराश नहीं करेगी। फिल्म में मुख्य किरदार आर्या यानी सुष्मिता सेन का है। यह एक विधवा महिला की कहानी पर बेस्ड है जो अपने के जाने के बाद दुखी है साथ ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरी हुई भी है। सुष्मिता ने इस रोल के साथ भरपूर इंसाफ किया है।

सभी कुछ एक में

वेबसीरीज: द फैमिली मैन सीजन टू
क्रिएटर: कृष्णा डीके, राज निदिमोरु, सुपर्ण वर्मा
एक्टर:मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी, शारिब हाशमी

The Family Man Season 2 Web Series 2021
Web Series 2021

इमोशन, एक्शन, ड्रामा, थ्रिल अगर आपको एक ही जगह चाहिए तो आप फैमिली मैन सीजन टू वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं। यह कहानी नेशनल इंवेटीगेशन एजेंसी(एनआईए) में कार्यरत एक मेंबर श्रीकांत की है। दिल्ली को गैस अटैक से बचाने के बाद श्रीकांत ने अब परिवार को समय देने के लिए एनआईए छोड़ दिया है। अब वह अपनी पत्नी को वक्त देता है। अगर आप मनोज वाजपेयी के फैन हैं तो आपको यह सीरीज मिस नहीं करनी चाहिए। अपने किरदार के साथ सीरीज में वे पूरी तरह से इंसाफ करते नजर आए। कसी हुई कहानी के साथ सशक्त अभिनय इस फिल्म को लाजवाब बनाता है।

Leave a comment