माइकल का हर बच्चा कम से कम 1500 करोड़ का मालिक है
माइकल की कला की बदौलत ही यह पैसा बना लेकिन बस बच्चों को संभालते आ गया इसलिए हर कोई अपने करोड़ों के बंगले में सुखी है।
Michael Jackson Children Net Worth: 2009 में जब माइकल जैक्सन की मौत हुई, तब उन पर 500 मिलियन डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपए) से ज्यादा का कर्ज था। लेकिन आज उनके तीनों बच्चे…प्रिंस, पेरिस और बिगी, कैलिफोर्निया में महंगे बंगलों में लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और हर एक की नेटवर्थ करीब 150 मिलियन डॉलर (1,250 करोड़ रुपए) है।
मौत के बाद पैसे की बरसात
दरअसल, माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके गानों की रॉयल्टी, मर्चेंडाइज और ब्रांड डील्स से उनके एस्टेट की कमाई में बूम आ गया। एमजे: द म्यूजिकल जैसे स्टेज शोज और उनके गानों का लाइसेंस मिलने से संपत्ति का मूल्य 2 बिलियन डॉलर (16,000 करोड़ रुपए) के पार पहुंच गया।सबसे बड़ा धमाका 2023 में हुआ, जब सोनी म्यूजिक ने माइकल जैक्सन के म्यूजिक कैटलॉग का आधा हिस्सा 600 मिलियन डॉलर (5,000 करोड़ रुपए) में खरीद लिया, जो किसी सिंगल आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ा सौदा था। इस पैसे का सीधा फायदा उनके बच्चों को मिला। माइकल जैक्सन की वसीयत के मुताबिक, उनकी संपत्ति का 40% उनके बच्चों को, 40% उनकी मां कैथरीन को और 20% दान में देना था। इसी वजह से कर्ज में मरे किंग ऑफ पॉप के बच्चे आज करोड़ों में खेल रहे हैं।
प्रिंस जैक्सन: सादा दिल वाला करोड़पति
प्रिंस जैक्सन, माइकल का सबसे बड़ा बेटा, रैंचो पालोस वर्डेस, कैलिफोर्निया में 18 करोड़ रुपए के बंगले में रह रहा है। लोयोला मैरीमाउंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस पढ़ने वाले प्रिंस ने हील लॉस एंजिलिस नाम की चैरिटी बनाई और वह लाइमलाइट से दूर, सादा जिंदगी जीना पसंद करता है। प्रिंस ने कभी एक्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन अपने पिता की स्टेज प्रेजेंस की ओर इशारा करते हुए खुद ही कहा, “मुझमें वो जीन नहीं है”।
पेरिस जैक्सन: पापा की राह पर, पर अपनी शर्तों पर
पेरिस, जो 1998 में पैदा हुई, मॉडलिंग, एक्टिंग और म्यूजिक में एक्टिव हैं। उन्होंने ग्रिंगो और अमेरिकन हॉरर स्टोरी जैसी फिल्मों-शोज में काम किया, केवीडी ब्यूटी जैसी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की और विल्टेड नाम से म्यूजिक एलबम निकाला। उन्होंने हॉलीवुड हिल्स में 31 करोड़ रुपए का घर लिया, जिसमें पूल, आर्ट स्टूडियो और होम थिएटर है। पापा की मौत के बाद पेरिस ने बहुत कठिन समय देखा, लेकिन अब वह पांच साल की सोबर लाइफ जी रही हैं।
बिगी जैक्सन: सबसे चुपचाप करोड़पति
माइकल का सबसे छोटा बेटा बिगी (पहले ब्लैंकेट) सबसे प्राइवेट लाइफ जीता है। 18 साल का होते ही उसने कैलाबासस, कैलिफोर्निया में 21 करोड़ रुपए का बंगला खरीद लिया, जो गेटेड कम्युनिटी में है और 24×7 सिक्योरिटी से घिरा है। वह मीडिया से दूर रहना पसंद करता है और अपने शौकों में खोया रहता है, लेकिन उसकी जिंदगी भी लग्जरी से कम नहीं है।
पिता की गलतियों को बच्चों ने कैसे सुधारा?
माइकल जैक्सन के पैसे के मामले में खराब फैसलों ने उनके एस्टेट को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन उनके निधन के बाद एस्टेट मैनेजर्स ने समझदारी से म्यूजिक राइट्स, ब्रांड डील्स और मीडिया प्रोजेक्ट्स संभाले। इसी के चलते जैक्सन की विरासत की कीमत न केवल लौटी बल्कि कई गुना बढ़ गई।
