Met Gala 2023 Looks: सितारों की जगमगाहट और फैशन की चकाचौंध के साथ न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। यह फैशन और स्टाइल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में आयोजित होने वाले इस इवेंट के रेड कार्पेट पर चलना दुनियाभर की हस्तियों के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जाती है। इस बार मेट गाला की थीम है कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को श्रद्धांजलि देने के लिए यह थीम चुनी गई है।
प्रियंका-निक का ब्लैक एंड व्हाइट लुक
गाला नाइट में बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर व एक्टर निक जोनास के साथ बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। प्रियंका और निक ने थीम को फॉलो करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन चुना। इस जोड़ी ने वैलेंटिनो पहनावे से प्रेरित आउटफिट्स पहने, जो इनपर बहुत ही अच्छे लग रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने बुलगारी ज्वेल्स नेकलेस पहना। गाउन के साथ लिया गया ब्लैक एंड व्हाइट कैप उनके आउटफिट को ग्लैमरस बना रहा था। डेवी मेकअप लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
किम कार्दशियन का कातिलाना अंदाज
सुपरमॉडल किम कार्दशियन फैशन और स्टाइल का दूसरा नाम है। वे अपने बोल्ड फैशन अंदाज के लिए मशहूर हैं। मेट गाला 2023 में भी उन्होंने अपने इसी अंदाज को फॉलो करते हुए रेड कार्पेट वॉक की। 42 साल की किम मोतियों में लिपटी हुई गाला नाइट में पहुंची। उनकी कस्टम शियापरेली ड्रेस की नेकलाइन पर 50,000 से मोती पिरोए गए थे। चार बच्चों की मम्मी किम का फिगर इस ड्रेस में पूरी तरह से फलॉन्ट हो रहा था। ड्रेस के साथ लिया गया हेम इसका लुक बढ़ा रहा था। किम ने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप लुक चुना।
केंडल जेनर का किलर लुक
मशहूर मॉडल केंडल जेनर मेट गाला में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। केंडल ने मार्क जैकब्स ब्लैक सेक्विन बॉडी सूट पहना। इस फुल स्लीव्स बॉडी सूट की हेम स्टाइल इसकी खासियत थी। सिल्वर कॉलर डिटेल्स ड्रेस को कंप्लीट लुक दे रहे थे। केंडल के हाई हील्स बूट चर्चा का विषय बन गए। स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ इस सुपरमॉडल ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
काइली जेनर की सिंपल अदा
मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस काइली जेनर ने इस बार गाला नाइट में सिंपल और सोबर अंदाज में रेड कार्पेट वॉक किया। काइली ने रेड कलर का एसिमिट्रिकल गाउन पहना। इसके अंदर हल्के नीले रंग की लाइनिंग लगाई गई थी। फिटेड लुक में एक मैचिंग कोट भी काइली ने कैरी किया। इस थाई स्लिट गाउन की खासियत थी इसकी नेक की अलग डिटेलिंग। मॉडल ने पीच बेस मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।
53 की उम्र में भी जेनिफर का जलवा
मॉडल, सिंगर, एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने मानों अपनी उम्र को रोक लिया है। 53 साल की उम्र में भी जेनिफर का जलवा बरकरार है। अपनी फिटनेस और लुक्स से सभी को चौंकाने वाली जेनिफर ने गाला नाइट में शानदार एंट्री की। उन्होंने राल्फ लॉरेन ड्रेस पहनी। इस ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस का फ्लैट मिड्रिफ को दिखाता कट इसे ग्लैमरस बना रहा था। जेनिफर ने हैट और ग्लव्स से अपने लुक को पूरा किया। कानों में स्टेटमेंट स्टर्ड पहने और साथ में लिया मैचिंग क्लच बैग।
30 साल पुरानी ड्रेस से प्रेरित मार्गोटा का आउटफिट
ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस मार्गोट रोबी गाला नाइट के रेड कार्पेट पर बहुत की सिंपल और एलिगेंट स्टाइल में पहुंचीं। मार्गोटा ने ब्लैक कलर का शीयर बोडिस गाउन पहना, जो फ्लैट मिड सेक्शन से ट्रांसपेरेंट था। यह ड्रेस अमेरिकी मॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के आउटफिट से प्रेरित था, जिसे उन्होंने साल 1993 में पहना था। खास बात यह थी कि इसे खुद कार्ल ने डिजाइन किया था, जिनके सम्मान में मेट गाला की थीम तय की गई है।
गिगी हदीद का ग्लैमरस लुक
मशहूर अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद हमेशा से अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। मेट गाला नाइट में गिगी लैसी मटेरियल की शीयर मैक्सी स्कर्ट पहनकर पहुंची। इसे उन्होंने एक कोऑर्डिनेटिंग कोर्सेट के साथ पेयर किया। गाउन की लंबी ट्रेल इसकी खासियत थी। पर्ल नेकलेस, शीयर ग्लव्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। गिगी के गोल्डन बाल इस लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे।
ड्रेस के साथ अलग थी रीटा की नेल आर्ट
मशहूर सिंगर रीटा ओरा हमेशा की तरह इस बार भी गाला नाइट में बहुत ही बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। रीटा ने भी गिगी हदीद की ही तरह एक लैसी आउटफिट चुना। आउटफिट की लंबी ट्रेल इसका लुक बढ़ा रही थी। हालांकि ड्रेस का ज्यादातर हिस्सा शीयर लुक वाला था। रीटा के लुक में सबसे खास थे उनके नाखून। जिसे उन्होंने लंबी चेनों के नेल आर्ट से कवर कर रखा था।
गुच्ची गाउन में जेसिका
अमेरिकी एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं। जेसिका ने मेटा गाला में ब्लैक कलर का गुच्ची गाउन वियर किया। स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ मैचिंग ग्लव्स ने उन्हें कंप्लीट लुक दिया। एक लॉन्ग नेकलेस ने उनके लुक को एलिगेंट बनाया।
सलमा हायेक का स्टनिंग गाउन
अमेरिकन एक्ट्रेस सलमा हायेक 56 साल की उम्र में भी एकदम फिट नजर आती हैंं। उनकी उम्र का उनके चेहरे और लुक्स पर कोई असर नहीं दिखता है। मेट गाला 2023 में सलमा ब्राइट रेड कलर के गुच्ची गाउन में पहुंचीं। इस ऑफ शोल्डर गाउन की फ्रिल और स्लीव्स पर किया गया पर्ल का वर्क इसे बहुत ही एलिगेंट लुक दे रहा था। लॉन्ग फ्रिल ट्रेल ने इसे और भी खास बना दिया। मैचिंग स्टर्ड इयररिंग्स और सिंपल न्यूड मेकअप के साथ सलमा ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
