Overview: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी कौन हैं?
ऋषभ पंत की कथित गर्लफ्रेंड ईशा नेगी एक इन्फ्लुएंसर और इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। दोनों की नज़दीकियाँ 2019 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चा में आई थीं।
Who Is Isha Negi: क्रिकेट केवल मैदान की बात नहीं होती, बल्कि खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। लोग अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं जैसे- वे क्या खाते हैं, कहां घूमते हैं, और सबसे ज़्यादा कि वे किसे डेट कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर -बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का, जिनकी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा होती रही है।
हालांकि ऋषभ पंत ने कभी किसी रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की, लेकिन साल 2019 में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी, जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरें वायरल हो गई थीं।
कौन हैं ईशा नेगी?
ईशा नेगी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिज़नेस वुमन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। वह ब्यूटी, स्किनकेयर, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी पोस्ट करती हैं। ईशा का जन्म 20 फरवरी 1997 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने देहरादून के ‘कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी’ स्कूल से पढ़ाई की और फिर नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया। खबरों की मानें तो ईशा एक प्रोफेशनल इंटीरियर डिज़ाइनर भी हैं और उन्हें दर्शनशास्त्र (Philosophy) और अंग्रेज़ी साहित्य में गहरी रुचि है।
एक पोस्ट से मची हलचल
ऋषभ पंत और ईशा नेगी के रिश्ते की अफवाहें तब ज़ोर पकड़ने लगीं जब जनवरी 2019 में पंत ने ईशा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में दोनों काले रंग के कपड़ों में बेहद क्लोज़ दिख रहे थे और ईशा ने पंत को गले लगाया हुआ था। इस फोटो के साथ ऋषभ ने कैप्शन में लिखा था, “मैं बस तुम्हें खुश देखना चाहता हूँ, क्योंकि तुम मेरी खुशी की वजह हो।”
उस समय यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और फैन्स को लगा कि ऋषभ ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। हालांकि बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट अब भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ और ईशा एक-दूसरे को 2015 से जानते हैं और तब से ही दोनों के बीच करीबी रिश्ता रहा है। जब ऋषभ अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे थे, तभी से उनकी दोस्ती और फिर नज़दीकियाँ बढ़ी थीं।
अब क्या है रिश्ता?
आज की बात करें तो, दोनों के बीच दूरी नज़र आती है। ऋषभ और ईशा अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते और उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी एक-दूसरे की कोई तस्वीर नज़र नहीं आती। इस वजह से लोग मानते हैं कि शायद उनका रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा।
ऋषभ पंत का करियर ऊंचाई पर
जहाँ एक ओर ऋषभ की लव लाइफ रहस्यमयी बनी हुई है, वहीं उनका क्रिकेट करियर लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। साल 2024 की आईपीएल नीलामी में वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उनकी बोली 2 करोड़ से शुरू हुई और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 20.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। ये अब तक की सबसे बड़ी बोली थी।
