Overview:
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी आजकल पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार हुमा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉपुलर एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई कर ली है। आइए अमेरिका में हुई प्राइवेट सेरेमनी के बारे में जानते हैं।
Huma Qureshi Rumored Fiance Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार, हुमा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पॉपुलर एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई कर ली है। आपको बता दें, रचित सिंह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे टॉप बॉलीवुड स्टार्स को एक्टिंग सिखा चुके हैं। इसके अलावा रचित वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार, रचित ने एक प्राइवेट सेरेमनी में हुमा को प्रपोज किया है। आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं रचित सिंह और क्या है पूरी सच्चाई।
आखिर कौन हैं बॉलीवुड के टॉप एक्टिंग कोच रचित सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और रूमर्ड मंगेतर रचित सिंह एक एक्टिंग कोच हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ-साथ सुपरस्टार रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है। बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों को ट्रेन करने के अलावा रचित टीवी शो कर्मा कॉलिंग में लीड रोल के लिए जाने जाते हैं। यह अमेरिकी सीरीज Revenge का हिंदी रीमेक है। जिसमें रचित ने रवीना टंडन और नम्रता सेठ के साथ काम किया है। शो में रचित सिंह ने वेदांग का किरदार निभाया था, जिसमें वरुण सूद, विक्रमजीत विर्क, विराफ पटेल जैसे अन्य कलाकार भी नजर आए थे।
सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुमा कुरैशी और रचित सिंह का रिश्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और रचित सिंह दोनों ने अभी तक अपनी सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कपल को अमेरिका में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में साथ देखा गया, जहाँ रचित ने हूमा को प्रपोज किया। और सूत्रों के मुताबिक, हूमा ने भी ‘हाँ’ कह दिया है।
आपको बता दें, दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएँ तब तेज हुईं जब उनकी करीबी दोस्त आकासा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी। पोस्ट में लिखा था – “Congratulations on your little piece of heaven with the best name, Huma. Had the best night.” हालांकि, आकासा की यह पोस्ट अब उपलब्ध नहीं है, लेकिन फैंस ने इस पोस्ट से अंदाजा लगा लिया है।
सोशल मीडिया और बॉलीवुड पार्टियों में दिखी नजदीकी
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आपको बता दें, दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नज़र आते रहे हैं। 2024 में शाहरुख खान और गौरी खान की पार्टी में भी हूमा और रचित को साथ देखा गया था। तभी से उनके रिश्ते की चर्चा तेज़ हो गई थी। अब सगाई की अफवाहों के बीच फैंस बेसब्री से इस कपल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
